एक्सप्लोरर

Ramjanam Yogi: कौन हैं वाराणसी के रामजन्म योगी, जो बिना सांस लिए घंटों बजा सकते हैं शंख? पीएम मोदी भी है इनसे प्रभावित

Ramjanam Yogi Profile: 62 साल के रामजन्म योगी ने योग क्रिया के बल पर लंबा शंख बजाने की कला में महारत हासिल की है. वो 5 मिनट या 10 मिनट ही नहीं आधे घंटे तक बिना सांस तोड़े शंखनाद कर सकते हैं.

Ramjanam Yogi Sankhnaad: लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को वाराणसी पहुंचे. यहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए और गंगा आरती में शामिल हुए. गंगा आरती के दौरान शंखनाद करने वाले रामजन्म योगी जमकर चर्चा हो रही है. उन्होंने 2 मिनट 40 सेकेंड तक शंखनाद किया, पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ दोनों ये देखते रह गए. पीएम ने उनके लिए ताली भी बजाई. 

रामजन्म योगी की इस कला को देखकर हर कोई हैरान रह गया. 62 साल के रामजन्म योगी वाराणसी के ही चौबेपुर के रहने वाले हैं. उन्होंने योग क्रिया के बल पर इतना लंबा शंख बजाने की कला में महारत हासिल की है. वो 5 मिनट या 10 मिनट ही नहीं आधे घंटे तक बिना सांस तोड़े शंखनाद कर सकते हैं. उन्होंने पीएम मोदी, सीएम योगी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ दूसरे देशों से आए राष्ट्राध्यक्षों इमैनुएल मैक्रो, जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के सामने भी शंखनाद किया है. 

योग क्रियाओं से सांसों पर नियंत्रण
कहते हैं कि रामजन्म योगी बचपन से ही कुछ अलग करना चाहते थे. उनके घर के बाहर हनुमान मंदिर था, जहां उन्होंने आठ साल की आयु के बाद से ही शंख बजाना शुरू कर दिया. वो काफी देर तक अपनी सांस को रोक सकते थे, जिसके बाद प्राणायम और तमाम योग क्रियाओं के जरिए अपनी श्वास क्रिया पर नियंत्रण पाना शुरू कर दिया. योग के जरिए उन्होंने एक साथ सांस खींचना, सांस छोड़ना और सांस रोकने की क्रियाओं पर नियंत्रण पर लिया. 

रामजन्म योगी ने योग में वर्णित कुंभक, रेचक और पूरक क्रिया के दरिए शंखनाद करना शुरू कर दिया. जिसके बाद वो बिना शंख ध्वनि के टूटे श्वसन प्रणाली को मजबूत रखते हुए भी सांस भी ले सकते हैं और सांस को रोककर भी रख सकते हैं. यहीं वजह है कि कई मिनटों से लेकर आधे घंटे या उससे अधिक समय तक शंखनाद कर सकते हैं. 

रामजन्म योगी अपने लंबे शंखनाद की वजह से पूरे देश में चर्चित हैं. वाराणसी में होने वाले किसी भी बड़े कार्यक्रम में उनसे ही शंखनाद कराया जाता है. लोगों का कहना है कि ये कला पूरे विश्व में किसी और के पास नहीं हैं, जहां एक से डेढ़ दो मिनट तक सांस रोकना मुश्किल हैं वो इतने लंबे समय तक सांस को रोक सकते हैं. उनके समर्थकों ने रामजन्म योगी का नाम गिनीज बुक में भी दर्ज कराने की कोशिश की लेकिन, गिनीज बुक टीम में उनके जैस दो और शंखनाद करने वाले प्रतियोगियों को लाने के लिए कहा, लेकिन आज तक ऐसा कोई दूसरा नहीं मिल सका है, जिसकी वजह से उनका नाम गिनीज बुक में शामिल नहीं हो सका. 

पीएम मोदी ने भी उनकी इस कला की तारीफ़ की है. उन्होंने इस कला को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए भी कहा है. 

Weather Update: भीषण गर्मी में राहगीरों को पानी पिलाने सड़क पर आया गोरखा समाज, हीटवेव के कारण 22 जून तक स्कूल बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय का योगी सरकार पर हमला, 'ये नेम प्लेट पर लोगों को...'
कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय का योगी सरकार पर हमला, 'ये नेम प्लेट पर लोगों को...'

वीडियोज

Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
बिहार में पर्यटन का नया युग कल से शुरू, अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
बिहार में पर्यटन का नया युग कल से शुरू, अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget