एक्सप्लोरर

वाराणसी रेप केस: यूपी के 100 से अधिक होटल और हुक्का बार पर छापेमारी, कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ

सहायक पुलिस आयुक्त विदुष सक्सेना ने बताया कि लालपुर-पांडेयपुर इलाके में एक युवती से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने अब तक 11 नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

UP News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पिछले दिनों हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना के मद्देनजर पुलिस ने बुधवार को 100 से अधिक होटल और हुक्का बार में छापेमारी कर संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस उपायुक्त गौरव बंसवाल ने बताया कि पिछले दिनों हुई घटना में यह पता चला कि कई होटल में अवैध कारोबार किये जा रहे हैं, जिसके मद्देनजर पुलिस ने बुधवार को 100 से अधिक होटल और हुक्का बार में छापेमारी की.

बंसवाल ने बताया कि छापेमारी के दौरान जिन भी होटलों में नाबालिग बच्चे और गैर शादीशुदा व्यक्ति बिना पहचान पत्र के पाए गए उनसे पूछताछ की गई. उन्होंने बताया कि जिन हुक्का बार में नशा कराया जा रहा था उन पर भी कार्रवाई की जाएगी और आगे इस तरह की कोई घटना ना घटे इसके लिए होटल और स्पा सेंटर पर छापेमारी कर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है.

सहायक पुलिस आयुक्त विदुष सक्सेना ने बताया कि लालपुर-पांडेयपुर इलाके में एक युवती से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने अब तक 11 नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सक्सेना ने बताया कि पीड़िता की मां के तहरीर के आधार पर 11 नामजद और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था.

यूपी में ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ से बदल रही स्कूलों की तस्वीर, देखें क्या कहते हैं आंकड़े

पुलिस की टीमें दे रही दबिश
अदालत में पीड़िता के बयान के आधार पर अज्ञात आरोपियों की संख्या कम होने की उम्मीद है. उन्होंने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही सभी आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे. वाराणसी में 19 वर्षीय एक युवती से 29 मार्च से चार अप्रैल के बीच कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इस घटना का संज्ञान लिया था और अधिकारियों को इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. बीते दिनों वाराणसी के मामले सुर्खियों में रहे हैं और आए दिन उस मामले में एक्शन लिए जा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget