एक्सप्लोरर

अभेद्य सुरक्षा के घेरे में तब्दील होगी काशी, जानें- कौन से 10 बिंदुओं पर काम कर रही है पुलिस

वाराणसी गलियों और घाटों का शहर है. यहां अपराधी घटना को अंजाम देकर कब गायब हो जाते हैं किसी को पता नहीं चलता. पुलिस कमिश्नर 10 बिंदुओं पर वाराणसी को सुरक्षा घेरे में तब्दील कर रहे हैं. 

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद अब प्लान जमीन पर उतारने की तैयारी है. काशी अभेद्य सुरक्षा के घेरे में तब्दील होगी. वाराणसी के नए पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने काशी में सुरक्षा का स्मार्ट प्लान तैयार किया है. पुलिसिंग के प्लान को लागू करने के लिए पुलिस कमिश्नर ने बैठक ली और व्यवस्था पूरी करने के निर्देश दिए. 

ये है पुलिस का प्लान 
आपको बता दें कि, वाराणसी गलियों और घाटों का शहर है. यहां अपराधी घटना को अंजाम देकर कब गायब हो जाते हैं किसी को पता नहीं चलता. वाराणसी पुलिस कमिश्नर 10 बिंदुओं पर वाराणसी को सुरक्षा घेरे में तब्दील कर रहे हैं. प्लान नंबर एक बैंक चेकिंग अभियान इसके तहत बैंक में सीसीटीवी दुरुस्त करने के साथ चेकिंग अभियान जारी रहेगा. प्लान नंबर दो आपराधिक गतिविधियों पर पूरी नजर रखना है. प्लान नंबर तीन अपराध की सूचना के साथ तत्काल बॉर्डर सील करना है. प्लान नंबर चार रोजाना पुलिस कर्मी फुट पेट्रोलिंग करेंगे. प्लान नंबर पांच साम्प्रदायिक दृष्टि से अगर कोई घटना की सूचना मिलेगी तो हाई अलर्ट जारी करेंगे. 

प्लान नंबर छह टॉप टेन अपराधियों और जिला बदर हिस्ट्रीशीटर पर लगातार निगरानी और चेकिंग जारी रहेगी. प्लान नंबर सात होटल गेस्ट हाउस के साथ बस स्टैंड आदि पर चेकिंग जारी रहेगी. प्लान नंबर आठ शराब की दुकानों पर चेकिंग की जागी. प्लान नंबर नौ मॉर्निंग वॉक के समय भी पुलिस हर ओर निगरानी करेगी प्लान नंबर दस घाट से लेकर गंगा की धारा पर भी पूरी निगाह रखी जाएगी. 

स्मार्ट सुरक्षा के घेरे में तब्दील होगी काशी 
इसके अलावा ट्रैफिक का भी बड़ा प्लान है. पीक डे, पीक आवर के हिसाब से फोर्स की तैनाती होगी. यातायात पुलिस का हेल्थ कैम्प लगेगा. सिविल पुलिस के सभी चौकी प्रभारी यातायात संचालन में सहयोग करेंगे. हर 15 दिन में ट्रैफिक विभाग की समीक्षा होगी. टीआई और टीएसआई बॉडी वार्न कैमरा पहनकर ड्यूटी देंगे. वीकेंड और संडे को यातायात का मास्टर प्लान बनेगा. सीपी ने मीटिंग कर निर्देश दे दिया है और अब जल्द ही काशी स्मार्ट सुरक्षा के घेरे में तब्दील होगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
इलाहाबाद HC के फैसले के बाद UP में मैरिज रजिस्ट्रेशन के नियम बदले, अब ये दस्तावेज जरूरी
इलाहाबाद HC के फैसले के बाद UP में मैरिज रजिस्ट्रेशन के नियम बदले, अब ये दस्तावेज जरूरी
UP राज्यसभा चुनाव के साइड इफेक्ट, BJP को झटका, पूर्व MP ने दिया इ्स्तीफा
UP राज्यसभा चुनाव के साइड इफेक्ट, BJP को झटका, पूर्व MP ने दिया इ्स्तीफा

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
By-Election Results 2026 Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Embed widget