एक्सप्लोरर

Varanasi News: स्केटिंग कर अयोध्या पहुंचेंगी वाराणसी की सोनी चौरसिया, काशी विश्वनाथ का लिया आशीर्वाद

UP News: काशी से अयोध्या तक का सफ़र स्केटिंग के माध्यम से पूरा करने के लिए आज सोनी चौरसिया रवाना हुई. इस मौके पर काशी के महापौर अशोक तिवारी के साथ काशी वालों ने इस सफर के लिए शुभकामनाएं दी.

Varana News: 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं. इस दौरान अलग-अलग प्रतिभा और क्षमता अनुसार भी लोग अपना समर्पण भाव प्रभु राम के प्रति दर्शाते हुए अयोध्या जन्म भूमि स्थल पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में काशी की रहने वाली स्केटिंग खिलाड़ी व कथक नृत्यांगना सोनी चौरसिया भी काशी से अयोध्या के लिए आज रवाना हुई. वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी ने काशी विश्वनाथ मंदिर से हरी झंडी दिखाकर उन्हें अयोध्या के लिए रवाना किया. 

सोनी चौरसिया ने बताया कि काशी से अयोध्या तक का तकरीबन 230 किलोमीटर का सफ़र वह स्केटिंग के माध्यम से ही पूरा करेंगी. आज के दिन वह सबसे पहले 65 से 70 किलोमीटर तक का सफर काशी से जौनपुर के लिए पूरा करेंगी. इसके बाद कल सुल्तानपुर के लिए रवाना होंगी. काशी के महापौर ने उन्हें शुभकामनाएं देकर रवाना किया. 

नृत्यांगना के रूप में भी है सोनी की पहचान
सोनी चौरसिया की पहचान स्केटिंग खिलाड़ी के साथ-साथ कथक नृत्यांगना के रूप में भी है. सोनी चौरसिया ने लाल चौक से कन्याकुमारी तक का सफर स्केटिंग के माध्यम से पूरा किया है, जो लगभग 5011 किलोमीटर रहा है. इसके अलावा 124 घंटे से अधिक समय तक स्केटिंग के साथ कथक करने का विश्व रिकॉर्ड भी इनके  नाम ही है. सोनी चौरसिया ने प्रभु राम के प्रति समर्पण भाव से काशी से अयोध्या तक का सफर स्केटिंग के माध्यम से पूरा करने का निर्णय लिया है. ऐसे में शहर वालों ने भी उनका हौसला बढ़ाते हुए सफर को निर्धारित 4 दिनों में पूरा करने के लिए शुभकामनाएं भी दी. 

पैदल अयोध्या यात्रा पर निकले दो दोस्त 
इधर, उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले दो दोस्तों ने राम भक्ति और सामाजिक सौहार्द्र की मिशाल पेश की है. आगरा के रहने वाले ये दोनों युवक अयोध्या की पैदल यात्रा पर निकले हैं. इनमें से एक युवक मुस्लिम समुदाय का है जबकि दूसरा हिंदू है. अयोध्या की पैदल यात्रा पर निकले दोनों युवकों का कहना है कि इस समय पूरा देश राममय हो रहा है. दोनों ने कहा कि केवल हिन्दुओं में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह नहीं है, बल्कि मुस्लिम भी इससे खुश हैं.

ये भी पढ़ें: UP Politics: अजय कुमार लल्लू ने मंच से गिनाई कांग्रेस की खामियां, कार्यकर्ताओं ने बजाई ताली, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Muzaffarnagar News: नशीला पदार्थ खिलाकर रेप, फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव; 4 पर केस दर्ज
नशीला पदार्थ खिलाकर रेप, फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव; 4 पर केस दर्ज
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
UP Weather: यूपी में बदलने वाला है मौसम, आज लखनऊ समेत 37 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में बदलने वाला है मौसम, आज लखनऊ समेत 37 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget