एक्सप्लोरर

Varanasi News: वाराणसी में तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, किसी को नदी पार कर जाने की अनुमति नहीं

नाविक ने बताया कि छोटी नाव बंद होने की वजह से हमें नुकसान झेलना पड़ रहा है. इसके अलावा गंगा उस पार अब किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है. प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट है.

UP News: वाराणसी में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. इसको देखते हुए जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीम पूरी तरह मुस्तैद है. इसके अलावा तटवर्ती क्षेत्र के लिए विशेष हिदायत भी दी गई है. प्रशासन के अनुसार अब छोटी नावों पर अगले आदेश तक के लिए पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है. साथ ही बड़ी नाव में निर्धारित संख्या में ही बैठकर लोगों को लाइव जैकेट के साथ नौका विहार करने का आदेश दिया गया है. 

वर्तमान समय तक कुछ घाटों का संपर्क भी टूट चुका है. इसके अलावा अभी तक चार से पांच सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है. लगातार बढ़ रहे गंगा के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है. साथ ही तटवर्ती क्षेत्र के लोगों को विशेष सतर्क रहने की हिदायत दी जा रही है. एबीपी लाइव से बातचीत के दौरान नाविक अनिल साहनी ने कहा कि हमें पूरी तरह सतर्क रहकर ही नौका विहार कराने का आदेश दिया गया है. बीते दिनों से तेजी से बढ़ रहें गंगा के जलस्तर की वजह से हमारे व्यवसाय पर भी असर पड़ा है.

मुरादाबाद में 150 साल पुराने मिशनरी स्कूल को निगम ने किया सील, विरोध में उतरा मसीही समाज

किसी को गंगा पार जाने की अनुमति नहीं
नाविक ने बताया कि छोटी नाव बंद होने की वजह से हमें नुकसान झेलना पड़ रहा है. इसके अलावा गंगा उस पार अब किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है. गंगा के बढ़ते जलस्तर के बाद अब आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी कमी देखी जा रही है. विशेष तौर पर हमारा पूरा कामकाज नौका विहार पर ही निर्भर है, ऐसे में अगर यह स्थिति रही तो हमें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. प्रशासन के हिदायत पर हम पूरी सतर्कता के साथ लोगों को लाइव जैकेट के साथ बड़ी नाव में ही नौका विहार करा रहे हैं.
 
दशास्वमेध घाट पर बैठे पंडा चंद्रकांत तिवारी के अनुसार अब पहले से गंगा घाट आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी देखने को मिली है. एबीपी लाइव से बातचीत में बताया कि बीते दो-तीन दिनों से गंगा के जलस्तर में वृद्धि हो रही है. कुछ ही दिनों में हमारी छतरी तक भी पानी पहुंचने की आशंका है. ऐसे में हमें यहां से दूसरे जगह पर जाना होगा और वर्तमान समय में श्रद्धालुओं के कम आने की वजह से हमारे पूजन कार्य पर भी असर पड़ा है. ऐसा हर वर्ष होता है, जब गंगा का जलस्तर बढ़ता है तो श्रद्धालुओं की संख्या में कमी देखी जाती है जिसकी वजह से हमारा कार्य प्रभावित होता है.

उन्होंने बताया कि हम यही उम्मीद करेंगे कि इस बार स्थिति जल्द सामान्य हो.  रिपोर्ट प्राप्त होने तक तकरीबन तीन से चार घाटों का संपर्क टूट चुका है और जल पुलिस द्वारा लगातार घाटों की निगरानी रखी जा रही है. ऐसे में अगर इसी तरह लगातार गंगा का जलस्तर बढ़ता रहा तो निश्चित ही तटवर्ती क्षेत्र के लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'काशी में मीट-मछली की दुकानें रहेंगी बंद' चैत्र नवरात्र से पहले वाराणसी नगर निगम में बड़ा फैसला
'काशी में मीट-मछली की दुकानें रहेंगी बंद' चैत्र नवरात्र से पहले वाराणसी नगर निगम में बड़ा फैसला
Basti News: अवैध मिट्टी खनन का वीडियो बनाने के शक में दबंगों ने युवक को पीटा, पुलिस ने दर्ज की FIR
बस्ती: अवैध मिट्टी खनन का वीडियो बनाने के शक में दबंगों ने युवक को पीटा, पुलिस ने दर्ज की FIR
UP News: 'भविष्य में यूपी का बंटवारा...राजभर का बेटा पूर्वांचल का मुख्यमंत्री होगा', ओम प्रकाश राजभर का दावा
'भविष्य में यूपी का बंटवारा...राजभर का बेटा पूर्वांचल का मुख्यमंत्री होगा', ओम प्रकाश राजभर का दावा
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
Embed widget