एक्सप्लोरर

7 बार विधायक रहे BJP नेता का निधन, 2 तस्वीरें शेयर कर पीएम मोदी बोले- 'हम उन्हें दादा कहते थे'

Shyam Dev Rai Choudhary Death: पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता श्याम देव राय चौधरी के निधन पर दुख व्यक्त किया है.

Shyam Dev Rai Choudhary Passes Away: वाराणसी के शहर दक्षिण से लगातार सात बार विधायक रह चुके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता श्याम देव राय चौधरी (85) का मंगलवार की सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. भाजपा के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दादा के नाम से मशहूर चौधरी कुछ दिनों से उम्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे.

पिछले मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनकी खैरियत पूछी थी और उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अपने वाराणसी दौरे के दौरान चौधरी को देखने अस्पताल गए थे. भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने बताया कि श्याम देव राय चौधरी को ब्रेन हेमरेज की वजह से इलाज के लिए महमूरगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह उनका निधन हो गया.

उन्होंने कहा कि दादा के निधन से हुए नुकसान की भरपाई नहीं हो सकती. उन्होंने कहा कि दादा जनता में अपनी सहजता और सरलता की वजह से लोकप्रिय थे और उनके निधन से काशी ने एक लोकप्रिय नेता को खो दिया है. भाजपा नेताओं ने बताया कि श्याम देव राय चौधरी 1989 से 2017 तक लगातार शहर दक्षिणी के सात बार विधायक रहे. भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके श्याम देव राय 2007 और 2012 में प्रोटेम स्पीकर भी रहे.

उत्तराखंड में 29 नवंबर से बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से वर्षा और ठंड बढ़ने की संभावना

हम उन्हें दादा कहते थे- पीएम
पूर्व विधायक के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त किया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, 'जनसेवा में जीवनपर्यंत समर्पित रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता श्यामदेव राय चौधरी जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है. स्नेह भाव से हम सभी उन्हें 'दादा' कहते थे. उन्होंने ना केवल संगठन को सींचने और संवारने में अहम योगदान दिया, बल्कि काशी के विकास के लिए भी वे पूरे समर्पण भाव से जुटे रहे.'

पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया पर उनके साथ दो तस्वीरें शेयर कर लिखा, 'उनका जाना काशी के साथ-साथ पूरे राजनीतिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है. शोक की इस घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों और समर्थकों को संबल प्रदान करे. ओम शांति!'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बादशाह के ‘टटीरी’ गाने पर यूपी में बढ़ा विवाद, अपर्णा यादव ने CM योगी से की स्टेज शो बैन की मांग
बादशाह के ‘टटीरी’ गाने पर यूपी में बढ़ा विवाद, अपर्णा यादव ने CM योगी से की स्टेज शो बैन की मांग
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी: बदायूं में HPCL प्लांट में दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या, आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
यूपी: बदायूं में HPCL प्लांट में दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या, आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
यूपी में पुरानी गलतियों से लिया सबक! नए फॉर्मूले पर चलेगी योगी सरकार, 'सीक्रेट' गाइडलाइंस जारी
यूपी में पुरानी गलतियों से लिया सबक! नए फॉर्मूले पर चलेगी योगी सरकार, 'सीक्रेट' गाइडलाइंस जारी

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War: '...तो हम सभी तेल-गैस भंडारों को फूंक देंगे, महाविनाश होगा', ईरान भयंकर गुस्से में, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
'...तो हम सभी तेल-गैस भंडारों को फूंक देंगे, महाविनाश होगा', ईरान भयंकर गुस्से में, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Khosla Ka Ghosla 2 Release Date: अनुपम खेर- बोमन ईरानी की ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
बादशाह के ‘टटीरी’ गाने पर यूपी में बढ़ा विवाद, अपर्णा यादव ने CM योगी से की स्टेज शो बैन की मांग
बादशाह के ‘टटीरी’ गाने पर यूपी में बढ़ा विवाद, अपर्णा यादव ने CM योगी से की स्टेज शो बैन की मांग
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
Why Hands Go Numb At Night: सोते वक्त हाथ सुन्न हो जाए तो इसे फटाफट कैसे करें ठीक? अधिकतर लोग करते हैं ये मिस्टेक्स
सोते वक्त हाथ सुन्न हो जाए तो इसे फटाफट कैसे करें ठीक? अधिकतर लोग करते हैं ये मिस्टेक्स
Lunar Heritage: चांद पर पहले छोड़ी गई किसी चीज को क्यों नहीं छेड़ सकते दूसरे अंतरिक्ष यात्री? जानें इसकी वजह
चांद पर पहले छोड़ी गई किसी चीज को क्यों नहीं छेड़ सकते दूसरे अंतरिक्ष यात्री? जानें इसकी वजह
Embed widget