एक्सप्लोरर

इन देशों के पर्यटकों को खूब रास आता है वाराणसी, 10 वर्षों में धर्म नगरी ने तोड़े पर्यटन के सभी रिकॉर्ड

Varanasi News: 10 वर्ष के पहले की तुलना में अब वाराणसी आने वाले पर्यटकों की संख्या में जमीन आसमान का अंतर है. बनारस के गंगा घाट पर नौका विहार , यहां की संस्कृति विदेशी पर्यटकों को भी खूब पसंद आती है.

Varanasi News: धर्मनगरी काशी आज के दौर में पर्यटन का बहुत बड़ा केंद्र बन चुका है. रिकॉर्ड संख्या में घरेलू और विदेशी पर्यटकों को काशी पहुंचना जारी है. सात समंदर पार से भी काशी पहुंचने वाले पर्यटक भी इस शहर को देखकर निहाल होते हैं . मिली जानकारी के अनुसार बीते 8 सालों में काशी में घरेलू और विदेशी पर्यटकों के आने में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखने को मिली है. गंगा घाटों पर नौका विहार, गंगा आरती, काशी का वेद शास्त्र अध्ययन और यहां का पहनावा खानपान उन्हें खूब पसंद आता है.

उत्तर प्रदेश टूरिस्ट गाइड अनूप कुमार की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी में देश के साथ-साथ विदेश से भी आने वाले पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. प्रमुख तौर पर यहां अगस्त, सितंबर, अक्टूबर माह में स्पेनिश इटालियन पर्यटकों की संख्या अधिक रहती है. इसके अलावा अक्टूबर से लेकर नवंबर सहित मार्च महीने में स्पेनिश, इटालियन, फ्रांस ऑस्ट्रेलियन और अमेरिका पर्यटक बनारस आना काफी पसंद करते हैं. इस दौरान विशेष तौर पर यूरोपियन देशों में छुट्टी का अवसर होता है, इसलिए भी यूरोपियन देशों से आने वाले पर्यटकों की संख्या अधिक रहती है.

पर्यटकों की पहली पसंद बना वाराणसी

10 वर्ष के पहले की तुलना में अब वाराणसी आने वाले पर्यटकों की संख्या में जमीन आसमान का अंतर है. बनारस के  गंगा घाट पर नौका विहार , यहां की संस्कृति विदेशी पर्यटकों को भी खूब पसंद आती है. अधिकांश पर्यटक यहां पर 2-3 दिन रहते हैं, जो वाराणसी एयरपोर्ट के माध्यम से काशी के प्रसिद्ध जगह पर जाना पसंद करते हैं. काशी आने वाले अधिकांश पर्यटक शहरी क्षेत्र के साथ-साथ कैंटोनमेंट स्थित होटल में ठहरने के लिए बुकिंग करते हैं.

इंफ्रास्ट्रक्चर में और सुधार से मिलेगी नई ऊंचाई

 टूरिस्ट गाइड का कहना है कि वाराणसी में 10 वर्षों में एक बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर कों विकसित किया गया है, लेकिन शहरी क्षेत्र में अगर निर्धारित रूट आवागमन को और सरल बनाने के साथ साथ अनेक पर्यटन उद्योग से जुड़े परियोजनाओं को धरातल पर सही रूप से उतार दिया जाए, तो काशी का पर्यटन क्षेत्र इससे भी ऊंची छलांग लगा सकता है. छोटे से शहर काशी में ऐसे अनेक पर्यटन स्थल हैं जो देश और विदेश से आने वाले पर्यटक को बेहद आकर्षित करते हैं. यहां का नौका विहार, गंगा घाट सैर, खाना, पहनावा और अन्य विरासत को पर्यटक अपने कभी ना भूलने वाले स्मृतियों में शामिल करते हैं.

ये भी पढ़ें: Kanpur News: कानपुर में लगने जा रहा 4G पोस्टपेड स्मार्ट मीटर, रीडिंग के हिसाब से सभी को देना होगा बिजली बिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन
'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन
देहरादून में नर्सिंग स्टाफ का उग्र प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर 4 महिलाओं ने पिया फिनायल!
देहरादून में नर्सिंग स्टाफ का उग्र प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर 4 महिलाओं ने पिया फिनायल!
बलिया में सपा महिला शाखा प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप
बलिया में सपा महिला शाखा प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप
'समझौता नहीं, संघर्ष होगा...', छात्रों के मुद्दे पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
'समझौता नहीं, संघर्ष होगा...', छात्रों के मुद्दे पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget