एक्सप्लोरर

महाकुंभ: 45 दिनों में 3 करोड़ श्रद्धालु काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे, प्रोटोकॉल दर्शन रहा पूरी तरह बंद

UP News: महाकुंभ का पलट प्रवाह काशी विश्वनाथ धाम में देखके को मिला है. मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया कि 12 जनवरी से लेकर अब तक दौरान लगभग तीन करोड़ श्रद्धालु वाराणसी आए हैं.

Kashi Vishwanath Dham: महाकुंभ के दौरान उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती गई. लगभग तीन करोड़ श्रद्धालुओं ने 45 दिनों में बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए. यह आंकड़ा न केवल एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड है, बल्कि यह काशी की आस्था और भक्ति का प्रतीक भी बन गया है.

मंदिर प्रशासन ने इस भारी संख्या को देखते हुए कई व्यवस्थाएं सुनिश्चित की थीं, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन में कोई परेशानी न हो. विशेष रूप से गर्भगृह में प्रवेश करने के लिए श्रद्धालुओं को रिकॉर्डिंग के माध्यम से अंदर लाया गया और लाइन को बढ़ाकर सभी को सुगम दर्शन कराया गया. प्रशासन ने सुगम दर्शन और प्रोटोकॉल दर्शन को पूरी तरह से बंद कर दिया ताकि सभी को समान रूप से दर्शन मिल सकें.

महाकुंभ के दौरान तीन करोड़ श्रद्धालु आए वाराणसी
मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया कि 12 जनवरी से लेकर अब तक महाकुंभ के दौरान लगभग तीन करोड़ श्रद्धालु वाराणसी आए हैं. अगले एक-दो दिनों में और श्रद्धालु काशी आएंगे, लेकिन इसके बाद सामान्य श्रद्धालु जो काशी दर्शन के लिए आते हैं, वही रहेंगे. उन्होंने यह भी बताया कि काशी की जनता और सभी विभागों के सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो पाया. प्रशासन ने अपनी जिम्मेदारियों को बेहतरीन तरीके से निभाया और श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखा.

कौशल राज शर्मा ने आगे कहा कि सभी विभागों ने मिलकर समन्वय करते हुए काम किया और बिना किसी आराम के दिन-रात कार्य किया. काशीवासियों का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि उनके सहयोग से यह कार्यक्रम अच्छे से संपन्न हो पाया. उन्होंने यह भी बताया कि काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं की संख्या का आंकड़ा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से दर्ज किया गया, जिससे यह सुनिश्चित हुआ कि सभी आंकड़े सही हैं.

उन्होंने आगे कहा कि महाकुंभ के इस आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लगातार मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा, जिसकी वजह से यह आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो सका. उनके निर्देशों के अनुसार, हर एक विभाग ने मिलकर अपनी जिम्मेदारियां निभाईं और श्रद्धालुओं को बेहतर सेवा प्रदान की.

ये भी पढ़ें: चमोली एवलांच में फंसे 55 मजदूरों के नाम आए सामने, यूपी-बिहार के हैं सबसे अधिक श्रमिक, देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget