एक्सप्लोरर

Valentine Day : बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज, 'वैलेंटाइन डे' पर जोड़ों से कर रहे थे बदसलूकी

उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस ने सोमवार को 'वैलेंटाइन डे' के अवसर पर सार्वजनिक स्थानों पर जोड़ों से बदसलूकी के आरोप में बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

Valentine Day :  उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) में पुलिस ने सोमवार को 'वैलेंटाइन डे' (Valentine Day) के अवसर पर सार्वजनिक स्थानों पर जोड़ों से बदसलूकी के आरोप में बजरंग दल (Bajrang Dal) के कुछ कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. सोशल मीडिया (social media) में वायरल हुए वीडियो में महिलाओं समेत संगठन के कार्यकर्ता पार्क में पहुंचकर कथित तौर पर लड़के-लड़कियों के साथ बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं.

पार्क में बैठे जोड़ों से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने की बदसलूकी
आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि 'शहर में बजरंग दल के सदस्यों द्वारा लड़के-लड़कियों के साथ बदसलूकी किये जाने का मामला प्रकाश में आने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई. हरिपर्वत पुलिस थाना अंतर्गत पालीवाल पार्क में कुछ लड़के-लड़कियां बैठे थे. बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता वहां पहुंचे और उनके साथ बदसलूकी की. संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है.'

अखिल भारत हिन्दू महासभा ने एक दिन पहले दी थी धमकी
आपको बता दें कि हिंदूवादी संगठनों ने वेलेंटाइन डे के एक दिन पहले यानी 13 फरवरी को विरोध करने की धमकी दी थी. बजरंग दल ने पार्कों में मिलने वाले जोड़ों की शादी करवाने का ऐलान किया था. उन्होंने यह भी कहा था कि लड़का-लड़की के माता-पिता को बुलाया जाएगा और उसकी शादी करवाई जाएगी. इसके अलावा अखिल भारत हिन्दू महासभा ने पुतला दहन के बाद पार्कों में छापेमारी कर मिलने वाले जोड़ों के मुंह पर कालिख पोत गधे पर बैठाने की धमकी भी दी थी इसी को देखते हुए पार्कों पर पुलिस की तैनाती की गई है.

यह भी पढ़ें-

यूपी चुनाव: संन्यासी योगी और बाहुबलियों के बीच आखिर किसकी होगी जीत?

UP Election 2022: यूपी में अब शुरू हुआ तीसरे चरण का रण, यादवलैंड में आज शाह और योगी की रैलियां तो अवध में जोर लगा रहे हैं अखिलेश

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BRICS के बहाने चर्चा में आया जेवर एयरपोर्ट! क्या है अहमियत?
BRICS के बहाने चर्चा में आया जेवर एयरपोर्ट! क्या है अहमियत?
आकाश आनंद को चंद्रशेखर आजाद का खुला ऑफर, बोले- 'मेरे छोटे भाई...',
आकाश आनंद को चंद्रशेखर आजाद का खुला ऑफर, बोले- 'मेरे छोटे भाई...',
मेरठ: हस्तिनापुर में गोलीकांड, प्रिंस की जगह हमलावरों ने नितिन को मारा
मेरठ: हस्तिनापुर में गोलीकांड, प्रिंस की जगह हमलावरों ने नितिन को मारा
आकाश के बाद ईशान को मायावती ने किया दरकिनार, अब दीपिका की मदद लेंगी BSP चीफ
आकाश के बाद ईशान को मायावती ने किया दरकिनार, अब दीपिका की मदद लेंगी BSP चीफ

वीडियोज

BRICS Summit 2026 Updates : इस बार की BRICS समिट का प्रभाव, बदलेगी विश्व की राजनीतिक अर्थव्यवस्था !
BRICS Summit 2026 : एक मंच पर दुनिया की 'त्रिशक्ति'..अमेरिका- पाकिस्तान टेंशन में !।China।Russia
Sansani: कैमरे में कैद... थार का खतरनाक खेल !,DM का 'जबरिया' बुलावा
BRICS 2026: Putin- Modi की दोस्ती दमदार, Trump के छूटे पसीने !। BRICS Summit 2026
Janhit : ट्रंप की दादागीरी का जवाब BRICS से | BRICS Summit 2026 | PM Modi | Putin | XI Jinping

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हर देश की सुनी जाए आवाज, कुछ देश ले रहे फैसले', PM की बात में छिपा है सीक्रेट मैसेज
'हर देश की सुनी जाए आवाज, कुछ देश ले रहे फैसले', PM की बात में छिपा है सीक्रेट मैसेज
कब, कहां और कैसे देखें भारत-अफगानिस्तान पहला टी20, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-अफगानिस्तान पहला टी20, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बिहार MLC चुनाव: 4 सीटों पर लड़ सकती है JDU, ये हो सकते हैं प्रत्याशी
बिहार MLC चुनाव: 4 सीटों पर लड़ सकती है JDU, ये हो सकते हैं प्रत्याशी
इंडियन सिनेमा की टॉप 9 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, जिसने कमाया 1000% से ज्यादा प्रॉफिट
इंडियन सिनेमा की टॉप 9 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, जिसने कमाया 1000% से ज्यादा प्रॉफिट
पुतिन ने जब BRICS में झटके से उतारा कोट, देखते ही फैन हो गई दुनिया, वीडियो वायरल
पुतिन ने जब BRICS में झटके से उतारा कोट, देखते ही फैन हो गई दुनिया, वीडियो वायरल
BRICS के सभी प्रस्ताव मंजूर, पीएम मोदी का ऐलान
BRICS के सभी प्रस्ताव मंजूर, पीएम मोदी का ऐलान
IAF अग्निवीर वायु सिटी स्लिप 2026 जारी,  22-23 सितंबर को होगी परीक्षा
IAF अग्निवीर वायु सिटी स्लिप 2026 जारी,  22-23 सितंबर को होगी परीक्षा
संडे का डबल धमाल, एक ही दिन में 2 मैच खेलेगी टीम इंडिया; जानें कैसें देखें लाइव
संडे का डबल धमाल, एक ही दिन में 2 मैच खेलेगी टीम इंडिया; जानें कैसें देखें लाइव
Embed widget