एक्सप्लोरर

Uttarkashi Tunnel Accident: सिल्क्यारा टनल में फंसे मजदूरों को निकालने में लगा कितना वक्त, क्या-क्या आई दिक्कतें?

Uttarkashi News: सिल्क्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालने के अभियान में 17वें दिन आखिरकार प्रशासन को सफलता मिली, लेकिन इस दौरान रेस्क्यू टीम और मजदूरों को कई तरह की दिक्कतें हुईं.

Uttarkashi Tunnel Accident: उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में गत 17 दिनों से फंसे 41 श्रमिकों को निकालने की कोशिश में मंगलवार को बड़ी सफलता मिली और एक-एक कर सभी 41 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. हालांकि सरकार के लिए टनल में फंसे इन मजदूरों को बाहर निकालने का काम इतना आसान नहीं था. मजदूरों को निकालने के लिए प्रशासन का अभियान लगातार बिना रुके चलता रहा, जहां एक ओर सुरंग में फंसे मजदूरों की स्थिति को लेकर चिंता जताई जा रही थी वहीं दूसरी ओर प्रशासन को इस अभियान को लेकर कोई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

17 दिनों तक चला राहत-बचाव कार्य

सिल्क्यारा टनल में रेस्क्यू ऑपरेशन बार-बार रुक-रुककर चलता रहा, टनल में फंसे मजदूर भी हताश होने लगे थे. इस दौरान कई बार ऐसा हुआ कि हताशा में मजदूरों ने खाना नहीं खाया. सब मजदूरों का एक ही सवाल है कि हम कब बाहर निकलेंगे.

टूट गई थी ऑगर मशीन

25 नवंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया को बताया था कि ऑगर मशीन के द्वारा खुदाई की जा रही थी और वह टनल के अंदर फंस गई और टूट गई. उसे काटने के लिए हैदराबाद से प्लाज्मा मशीन मंगाई जा रही है ताकि उसे काट कर बाहर निकाला जा सके. ऐसे में टनल में फंसे मजदूर पल-पल मौत को अपने करीब आते हुए देख रहे थे लेकिन उन्हें बाहर निकलने का कोई रास्ता सामने नहीं आ रहा है. रेस्क्यू ऑपरेशन में लगातार बाधाएं सामने आ रही थी, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार बाधित हो रहा थी. कुछ मजदूरों ने खाना पीना भी छोड़ दिया और कुछ की तबीयत बिगड़ गई.  इसके साथ ही मौसम को लेकर भी कई तरह की आशंका जताई जा रही थी लेकिन अंततः सरकार को सफलता हाथ लगी और सभी 41 मजदूरों को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया गया.

टूटने लगा था सब्र का बांध 
टनल के ऊपरी हिस्से में पानी का रिसाव बढ़ने लगा जिससे अधिकारियों की चिंता बढ़ गई थी. सुरंग में फंसे मजदूरों को बाहर न निकलने पर परिजनों का गुस्सा भी फूट पड़ा था जिसके बाद उनको शांत कराया गया.

12 नवंबर को हुआ था हादसा

बता दें कि, चारधाम यात्रा मार्ग पर बन रही सुरंग का एक हिस्सा 12 नवंबर को ढह गया था जिससे उसमें काम कर रहे 41 श्रमिक फंस गए थे. उन्हें बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर बचाव अभियान चल रहा है. श्रमिकों को पाइप के जरिए खाना, पानी, ऑक्सीजन, दवाइयां और अन्य जरूरी चीजें भेजी जा रही थीं. साथ ही बातचीत के लिए लैंडलाइन भी स्थापित की गई. 

इसे भी पढ़ें: Uttarkashi Tunnel Collapse: उत्तरकाशी में मजदूरों की जिंदगी की हुई सुबह, जीती गई जंग, सभी 41 श्रमिक बाहर निकले

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jauhar University: रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
महिला सशक्तीकरण से AI तक, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया कैसा होगा भविष्य का उत्तराखंड
महिला सशक्तीकरण से AI तक, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया कैसा होगा भविष्य का उत्तराखंड
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 429 करोड़ का सिक्सलेन फ्लाईओवर शुरू, भगवा रंग में रंगा डिवाइडर
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 429 करोड़ का सिक्सलेन फ्लाईओवर शुरू, भगवा रंग में रंगा डिवाइडर
Baliya News: करंट से पिता-पुत्र की मौत पर भड़की BJP विधायक, इंजीनियर का हाथ पकड़ भीड़ के बीच लगाई फटकार
बलिया: करंट से पिता-पुत्र की मौत पर भड़कीं BJP विधायक, इंजीनियर का हाथ पकड़ भीड़ के बीच लगाई फटकार

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget