एक्सप्लोरर

Uttarkashi Rescue Operation: उत्तरकाशी में 3 दिन से डटे सीएम धामी, आपदा राहत अभियान के साथ विकास पर भी फोकस

Uttarkashi Rescue Operation: सीएम पुष्कर सिंह धामी बीते तीन दिनों से कैंप लगाकर उत्तरकाशी में डटे हुए हैं. जहां से वे पल-पल आपदा राहत कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

उत्तरकाशी के धराली आपदा के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बीते तीन दिनों से मोर्चे पर डटे हैं और लगातार ग्राउंड जीरो पर रहकर रेस्क्यू ऑपरेशन की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ हैं और हर संभव मदद करेगी.  

आपदा के बीच सीएम धामी का फोकस प्रदेश के विकास कार्यों पर भी है. इसी दृढ़ संकल्प के तहत आज उत्तरकाशी से ही राज्य मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता कर उन्होंने प्रदेश के विकास से जुड़े कई अहम फैसले लिए, यह साबित करते हुए कि संकट में संवेदनशीलता और प्रगति दोनों साथ-साथ चल सकती हैं.

उत्तरकाशी में तीन दिन से डटे सीएम धामी

बीते तीन दिन से सीएम धामी उत्तरकाशी में मौजूद हैं, जहां से वे पल-पल आपदा राहत कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं, साथ ही प्रदेश के विकास कार्यों में बांधा न आए इसके लिए यहीं पर कैंप कार्यालय सेटअप कर विकास कार्यों को गति दी जा रही है. 

इसी क्रम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी से ही राज्य मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की. यह अपने आप में अभूतपूर्व है कि आपदा प्रभावित क्षेत्र से ही कैबिनेट बैठक कर उन्होंने विकास से जुड़े कई अहम फैसले लिए, यह संदेश देते हुए कि संकट के समय भी विकास की गति नहीं रुकनी चाहिए.

सीएम धामी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री ने DG ITBP, DG NDRF और DGP उत्तराखंड पुलिस के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की. इसमें रेस्क्यू अभियान की प्रगति, ज़मीनी चुनौतियों और आपसी समन्वय को और मज़बूत बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों तक त्वरित पहुंच सुनिश्चित करने, फंसे हुए लोगों का शीघ्र रेस्क्यू, दुर्गम इलाकों में राहत टीमों की पर्याप्त तैनाती, हेली लिफ्टिंग ऑपरेशन्स को तेज करने और आवश्यक संसाधनों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

संचार, बिजली और सड़क संपर्क की शीघ्र बहाली तथा राहत सामग्री की निर्बाध आपूर्ति पर भी विशेष जोर दिया गया. मुख्यमंत्री ने साफ निर्देश दिए कि किसी भी प्रभावित व्यक्ति तक सहायता पहुंचने में देरी नहीं होनी चाहिए और प्रशासनिक मशीनरी पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें.

रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे जवानों का मनोबल बढ़ाया

धराली और आसपास के क्षेत्रों में लगातार रहकर मुख्यमंत्री धामी ने लोगों में यह भरोसा जगाया है कि सरकार सिर्फ आदेश देने के लिए नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में हर नागरिक के साथ खड़े होने के लिए है. उनके इस सक्रिय और संवेदनशील रुख ने न केवल प्रभावित परिवारों को संबल दिया है बल्कि रेस्क्यू और राहत कार्य में लगे जवानों का मनोबल भी बढ़ाया है.

धराली आपदा में जन सेवक के रूप में कार्य करते हुए और साथ ही विकास की दिशा में ठोस निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री धामी ने एक बार फिर यह साबित किया है कि चाहे चुनौती कितनी भी कठिन क्यों न हो, वे हर समय प्रदेश के हर जन के साथी हैं.

धराली आपदा में आज सुबह से 80 लोगों को निकालकर मातली पहुंचाया, चिनूक और M-17 का हो रहा इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 2 मंजिला मकान धराशायी, 3 झुलसे
वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 2 मंजिला मकान धराशायी, 3 झुलसे
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
यूपी में आज फिर बदलेगा मौसम, 38 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
यूपी में आज फिर बदलेगा मौसम, 38 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget