एक्सप्लोरर

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के लोगों को अभी और सताएगी ठंड, अगले 48 घंटों में बारिश का अलर्ट

Dehradun News: उत्तराखंड में ठंड और कोहरे से लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है तो वहीं मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों बारिश होने का अलर्ट जारी किया है.

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है. मैदानी इलाकों में सुबह-शाम घने कोहरे की चादर छा रही है, जबकि पहाड़ों में पाले की वजह से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है. बारिश और बर्फबारी न होने से सूखी ठंड का प्रकोप जारी है, जिससे लोग बेहाल हैं. देहरादून में आज दिन की शुरुआत घने कोहरे से हुई. कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम हो गई, जिससे यातायात पर असर पड़ा. मसूरी में हालांकि मौसम साफ है, लेकिन तापमान में गिरावट ने ठंड को और बढ़ा दिया है. यहां पर्यटक भी ठंड के चलते बाहर निकलने में कतरा रहे हैं.

मौसम विभाग ने कहा है कि, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना नहीं है. सूखी ठंड लोगों के लिए और परेशानी का सबब बनेगी. 11 जनवरी तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. हालांकि, 11 और 12 जनवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में मौसम खराब हो सकता है. देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है. 

कोहरे की वजह हवाई सेवा हुई प्रभावित
कोहरे के कारण देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं बाधित हुईं. सुबह सबसे पहले पहुंचने वाली इंडिगो की अहमदाबाद फ्लाइट 7:55 बजे की जगह 10:50 बजे पहुंची. एयर इंडिया की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट सुबह 8:00 के बजाय 9:53 बजे पहुंची. इंडिगो की दिल्ली वाली फ्लाइट सुबह 9:00 बजे की जगह 10:00 बजे के बाद एयरपोर्ट पर पहुंची. दोपहर 3:20 पर दिल्ली से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को रद्द कर दिया गया, कोहरे और ठंड के चलते सड़क यातायात भी धीमा पड़ा है.वहीं, सूखी ठंड के चलते सर्दी, खांसी और अन्य श्वसन संबंधी बीमारियों में वृद्धि देखी जा रही है. डॉक्टरों ने लोगों को सतर्क रहने और गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है.

मौसम विभाग ने जारी किया बारिश अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, 11 जनवरी से राज्य में मौसम का मिजाज बदल सकता है. देहरादून समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जिससे ठंड का प्रभाव और बढ़ सकता है. कोहरे और सूखी ठंड ने उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी दोनों इलाकों में जनजीवन प्रभावित कर दिया है. यातायात और हवाई सेवाओं पर असर पड़ रहा है, जबकि लोगों को स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, 11 और 12 जनवरी को संभावित बारिश और बर्फबारी से मौसम में कुछ बदलाव आने की उम्मीद है. लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें: महाकुंभ में बदले हुए नाम से शिरकत करेंगी स्टीव जॉब्स की पत्नी? कैलाशानंद महाराज बोले- वो हमारी बेटी की तरह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय का योगी सरकार पर हमला, 'ये नेम प्लेट पर लोगों को...'
कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय का योगी सरकार पर हमला, 'ये नेम प्लेट पर लोगों को...'

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget