एक्सप्लोरर

Uttarkashi Tunnel हादसे पर उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए तैनात किए गए 3 अफसर

Uttarkashi Tunnel Accident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में 12 नवंबर की सुबह ये हादसा हुआ था. तब से 41 मजदूर सुरंग के अंदर फंसे हुए हैं. इन्हें पाइप के जरिए खाना, पानी और ऑक्सीजन भेजा जा रहा है.

Uttarkashi Tunnel Collapse: उत्तरकाशी में टनल हादसे के बाद अंदर फंसे 41 मजदूरों को बचाने के लिए युद्ध स्तर पर बचाव अभियान चल रहा है. मंगलवार को टनल के अंदर से मजदूरों का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें सभी सुरक्षित नजर आ रहे हैं. इस बीच उत्तराखंड सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए 3 अफसरों को तैनात किया है. 

सरकार की ओर से बताया गया कि जनपद उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में फंसे व्यक्तियों के राहत बचाव कार्यों एवं कानून व्यवस्था आदि विभिन्न कार्या के लिए तीन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से जनपद उत्तरकाशी में तैनात किया जाता है. इन अधिकारियों में हरिद्वार के डिप्टी कलेक्टर मनीष कुमार सिंह, हरिद्वार के जिला अधिकारी पूर्ति तेजबल सिंह और रुद्रप्रयाग के जिला कार्यकम अधिकारी अखिलेश मिश्र शामिल हैं. 

पीएम मोदी ने सीएम से ली जानकारी

रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के अंतर्गत 6 इंच व्यास की पाइप मलबे के आर-पार किए जाने से श्रमिकों तक भोजन के साथ ही अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाई जा रही है. इस संबंध में प्रधानमंत्री मोदी का मार्गदर्शन एवं सहयोग भी हमें निरंतर प्राप्त हो रहा है. हमारी सरकार सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. 

मजदूरों का पहला वीडियो किया जारी

सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों तक छह इंच की पाइपलाइन के जरिए खिचड़ी भेजने के कुछ घंटों बाद बचावकर्मियों ने मंगलवार को सुबह उन तक एक कैमरा भेजा और उनके सकुशल होने का पहला वीडियो जारी किया. इस बीच, अमेरिकी ऑगर मशीन के जरिए बड़े व्यास के माइल्ड स्टील पाइप डालकर 'एस्केप पैसेज' बनाने का काम तीन दिन बाद फिर शुरू हो गया.

ये भी पढ़ें- 

Uttarakhand Tunnel Collapse: कितनी लंबी है सुरंग, किस जगह फंसे हैं मजदूर? ग्राफिक्स से जानें- सिलक्यारा टनल के बारे में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR
आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR
मुजफ्फरनगर: शिव मंदिर में पुजारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरनगर: शिव मंदिर में पुजारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
कांग्रेस छोड़ दूसरे दल में शामिल होंगे अजय राय? पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत
कांग्रेस छोड़ दूसरे दल में शामिल होंगे अजय राय? पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत
BJP पूर्वांचल को कैसे करेगी फतह? वाराणसी में 130 से अधिक सीटों पर होगा मंथन
BJP पूर्वांचल को कैसे करेगी फतह? वाराणसी में 130 से अधिक सीटों पर होगा मंथन

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget