एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: उत्तराखंड में नहीं थम रहे बाघ के हमले, अब बाइक सवार दो युवकों पर किया अटैक

Uttarakhand Tiger Attack News: रामनगर में एक बार फिर बाघ ने बाइक सवार दो युवकों पर हमला किया है. दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

Uttarakhand Tiger Attack: उत्तराखंड में बाघ के हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. आज सुबह 11 बजे के आसपास दिन में दो बाइक सवारों पर बाघ ने हमला कर दिया, जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए. स्थानीय लोगों के शोर मचाने के बाद बाघ इन दोनों को छोड़कर भाग गया वरना आज फिर एक बड़ी घटना हो सकती थी.  

रामनगर और कुमाऊ के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में बाघ और गुलदार के आतंक को लेकर लगातार ग्रामीण दहशत की जिंदगी जीने को मजबूर हैं. बाघ द्वारा लगातार किए जा रहे हमलो के बाद ग्रामीणों का आक्रोश लगातार वन विभाग के खिलाफ बढ़ता जा रहा है. शनिवार की सुबह फिर बाघ ने तराई पश्चिमी वन प्रभात के अंतर्गत आम पोखरा रेंज में हाथी डगर स्थित वन चौकी के पास बाइक सवार दो युवकों पर हमला बोलते हुए उन्हें घायल कर दिया. 

बाघ ने बाइक सवारों पर किया हमला

बाइक सवार युवकों व मौके से गुजर रहे एक अन्य बाइक सवार युवक ने जब शोर मचाया तो बाघ दो लोगों को घायल कर जंगल की ओर भाग गया. हाथी डगर इलाके में पूर्व में बाघ ने एक महिला को मौत के घाट उतार दिया था. जबकि इसी क्षेत्र में अंकित नाम के युवक पर बाघ ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था. जिसका उपचार चल रहा है. 

ग्रामीण कर रहे आंदोलन

ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार घट रही इस घटनाओं को रोकने के लिए और बाघ को पकड़े जाने को लेकर ग्रामीण लगातार आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन आज तक ग्रामीणों को कोई राहत नहीं मिली है. ताजा हमले में घायल युवकों की पहचान चंद्र नगर मालधन चौड निवासी 24 वर्षीय धर्मेश कुमार और जितेंद्र प्रसाद के रूप में हुई हैं.  

अस्पताल में भर्ती घायल युवक

दोनों रामनगर से बाइक पर अपने घर जा रहे थे. इसी बीच हाथी डगर वन चौकी के पास अचानक बाघ ने हमला बोलकर इन्हें घायल कर दिया. घटना के बाद इस क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है. दोनों घायलों को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस संबंध में आम पोखरा रेंज के रेंजर पूरन सिंह खनायत ने बताया कि इस क्षेत्र में कर्मचारियों की गस्त बढ़ा दी गई है तथा उन्होंने ग्रामीणों से अकेले ना जाने की अपील की है. 

ये केवल रामनगर की ही नहीं पूरे कुमाऊ की हालत है. जहां कई इलाकों में बाघ और तेंदुए के हमले बढ़ते जा रहे हैं. अमूमन ये हमले ठंड के सीजन में अधिक बढ़ जाते हैं. इस दौरान इन जानवरों का मीटिंग पीरियड होता है. वन महकमा लोगों से अपील भी करता है कि इस दौरान जंगल में न जाएं, अपने जानवरों को भी जंगल से दूर रखें.  

ये भी पढ़ें- 

UP Lok Sabha Election 2024: यूपी में लोकसभा चुनाव से पहले अटकी कई BJP सांसदों की सांस, इन 35-40 सीट पर नए कैंडिडेट उतारेगी पार्टी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
Embed widget