एक्सप्लोरर

Uttarakhand Receptionist Murder: रिसेप्शनिस्ट मर्डर केस में सामने आई शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट, शरीर पर मिले कई चोट के निशान

Uttarakhand Receptionist हत्या मामले में पोस्टमार्टम की शुरुआती रिपोर्ट आ गई है. इस रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि लड़की की मौत डूबने से हुई है और उसके शरीर पर चोट के निशान भी हैं.

Uttarakhand Receptionist Murder: उत्तराखंड के रिसेप्शनिस्ट मर्डर केस में बीते कुछ घंटों में कई अपडेट आए हैं. अब से थोड़ी ही देर में रिसेप्शनिस्ट लड़की का अंतिम संस्कार श्रीनगर में कर दिया जाएगा, वहीं लड़की के परिजन आरोपियों की फांसी पर अड़े हैं. बता दें कि पीड़ित लड़की की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है. शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उसकी मौत डूबने से हुई है और उसके शरीर पर चोट के निशान भी है. चोट कैसे लगी ये पूरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर साफ हो पाएगा. ऋषिकेश एम्स में तीन डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया है.

परिवार ने आरोपियों के लिए की फांसी की मांग

इस मामले में परिवार की एक ही मांग है कि आरोपी पुलकित और उसके दोस्तों को जल्द से जल्द फांसी हो. ज्ञात हो कि मृतका पौड़ी जिले के तल्ली गांव की रहने वाली थी. शनिवार को मृतका का पोस्टमॉर्टम ऋषिकेश एम्स में किया गया. उधर इस हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड मे लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है. शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक करने को लेकर लोगों ने ऋषिकेश एम्स के बाहर हंगामा किया. चीला नहर से 19 वर्षीय रिसेप्शननिस्ट का शव मिला था. रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, रिजॉर्ट के मैनेजर सौरभ भास्कर और सहायक मैनेजर अंकित गुप्ता को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था और उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता भंडारी के पिता से सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की बात, कहा- निष्पक्ष जांच और सख्त एक्शन होगा

सरकार ने गठित की एसआईटी

बता दें कि वनंत्रा रिजॉर्ट की रिसेप्शनिस्ट के मर्डर केस ने देवभूमि को झकझोर दिया है. रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, रिजॉर्ट के प्रबंधक सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक अंकित के खिलाफ कई जगह प्रदर्शन हो रहे हैं. ये तीनों अभी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं. वहीं इस केस की जांच के लिए धामी सरकार ने एक एसआईटी गठित की है. जिसकी प्रभारी डीआईजी पी रेणुका देवी को बनाया गया. इधर उत्तराखंड सरकार ने जिल प्रशासन को उन रिसॉर्ट को सील करने का आदेश दिया है, जो या तो अवैध हैं या नियमों की अनदेखी करके चलाए जा रहे हैं. धनचुली क्षेत्र के 5 रिज़ॉर्ट सील भी कर दिए गए हैं. इस केस में आरोपी पुलकित आर्य के पिता और पूर्व राज्य मंत्री विनोद आर्य और भाई अंकित आर्य को बीजेपी ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है.

Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता भंडारी का अंतिम संस्कार आज, फास्टट्रैक कोर्ट में होगी केस की सुनवाई, SIT ने शुरू की जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
Embed widget