एक्सप्लोरर

Uttarakhand: विधायक दल की बैठक में तय होगा अगले मुख्यमंत्री का नाम, इन चेहरों को लेकर चर्चा तेज

बीजेपी के त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. जिसके बाद से ही उत्तराखंड में अगले सीएम के नाम को लेकर चर्चा काफी तेज हो गई है. इनमें धन सिंह रावत, भगत सिंह कोश्यारी, रमेश पोखरियाल निशंक और सतपाल महाराज का नाम शामिल है.

देहरादूनः उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उनका स्थान लेने के लिए करीब आधा दर्जन नेताओं के नामों पर अटकलों का बाजार गर्म है. इनमें धन सिंह रावत, भगत सिंह कोश्यारी, रमेश पोखरियाल निशंक और सतपाल महाराज का नाम शामिल है.

विधायक दल की बैठक में होगा फैसला

हालांकि, रावत की जगह राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस बात का फैसला बुधवार को यहां बीजेपी मुख्यालय में राज्य विधायक दल की बैठक में होगा. यह बैठक पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की निगरानी में होगी.

मुख्यमंत्री की रेस में धन सिंह रावत सबसे आगे

सूत्रों ने बताया कि राज्य के मंत्री धन सिंह रावत मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे हैं. पौड़ी जिले के पैठनी गांव के रहने वाले 48 वर्षीय रावत अपने विनम्र स्वभाव के लिए जाने जाते हैं. बताया जाता है कि वह निवर्तमान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के करीबी हैं. वह 2017 में पहली बार विधायक बने थे.

सतपाल महाराज भी रेस में शामिल

इसके अलावा पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को भी एक प्रमुख उम्मीदवार के तौर पर देखा जा रहा है. सतपाल महाराज कांग्रेस के पूर्व नेता हैं. वह 2014 में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में हरीश रावत से पिछड़ने के बाद बीजेपी में शामिल हुए थे. सतपाल महाराज पौड़ी जिले के चौबत्ताखाल से विधायक हैं. वह एक आध्यात्मिक गुरु भी हैं, जिनके देशभर में प्रशंसक हैं.

इसके अलावा, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के नाम पर भी कयास लगाए जा रहे हैं. वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी और बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का नाम भी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में शामिल माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ेंः बड़ी खबर: पाकिस्तान को मिलेगी भारत में बनी कोरोना वैक्सीन

Acid Attack Survivors की दर्द भरी दास्तान, एक 20 रुपये की बोतल ने बर्बाद किये न जाने कितने जीवन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी केस: लोकभवन के बाहर धरना, कांग्रेस नेता किए गए डिटेन
अंकिता भंडारी केस: लोकभवन के बाहर धरना, कांग्रेस नेता किए गए डिटेन
गोरखपुर में जमीन विवाद में हत्या, चचेरे भाई की गोली से युवक की मौत
गोरखपुर में जमीन विवाद में हत्या, चचेरे भाई की गोली से युवक की मौत
CM योगी का ऐलान, सफाईकर्मियों को मिलेगा 16 हजार मानदेय
CM योगी का ऐलान, सफाईकर्मियों को मिलेगा 16 हजार मानदेय
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget