एक्सप्लोरर

Uttarakhand Politics: उत्तराखंड के मंत्रियों ने मांगी लग्जरी गाड़ियां, कांग्रेस की नसीहत- 'पहले वित्तीय संसाधन तो बढ़ाएं'

उत्तराखंड के मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से मंत्रियों को लग्जरी वाहन दिए जाने चाहिए जिसमें छह एयरबैंग हों. उनकी इस मांग का कांग्रेस ने विरोध किया है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड (Uttarakhand) के सभी मंत्रियों के पास इनोवा है लेकिन ऐसा लग रहा है कि उन्हें यह वाहन रास नहीं आ रहा है. मंत्रियों ने बेस मॉडल की जगह अब टॉप मॉडल की गाड़ियों की मांग की है. खासकर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज (Satpal Maharaj) बेस मॉडल इनोवा गाड़ी में नहीं बैठना चाहते इसलिए उन्होंने मंत्रियों के लिए टॉप मॉडल की लग्जरी वाहन (Luxury Vehicle) की मांग की है जिसमें छह एयरबैग की सुविधा हो ताकि वे सुरक्षित रहें. उधर, कांग्रेस ने बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला बोला है. पार्टी ने कहा कि सब कुछ मंत्रियों को चाहिए तो जनता कहां जाएगी.

वित्त मंत्री ने गिनाई मजबूरियां

सतपाल महाराज का कहना है कि मंत्री जब कार्यक्रमों में या फिर दौरे पर जाते हैं तो उनकी स्पीड 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा होती है. ऐसे में सुरक्षा को देखते हुए मंत्रियों को लग्जरी मॉडल की गाड़ियां मिलनी चाहिए. उसमें कम से कम छह एयरबैग हों. उधर, सरकार में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का साफ कहना है कि यह बात सही है कि सुरक्षा की दृष्टि से मंत्रियों को टॉप मॉडल गाड़ी की जरूरत है लेकिन हमें प्रदेश की माली हालत पर भी गौर करना होगा. हमें प्रदेश की वित्तीय स्थिति देखनी होगी. उसी के आधार पर आगे का निर्णय लिया जा सकेगा. वित्त मंत्री का कहना है कि इस मामले में फैसला लेने का अधिकार सीएम पुष्कर सिंह धामी का है. 

खर्चे कम करने पर दें ध्यान - कांग्रेस

उधर, मंत्रियों की लग्जरी कार की मांग पर कांग्रेस ने हमला बोला है. कांग्रेस का कहना है कि सरकार के पास कमाई के साधन नहीं है और मंत्री लग्जरी कार की मांग कर रहे हैं. अगर सबकुछ मंत्रियों को ही चाहिए तो जनता कहां जाएगी. मंत्रियों को सोचना चाहिए कि प्रदेश में वित्तीय संसाधन कैसे बढ़ाए जाएं और खर्चे कैसे कम किए जाएं. कांग्रेस ने कहा कि सीएम धामी खुद कम खर्च की बात कहते हैं जबकि प्रदेश पर जिस तरह से कर्ज बढ़ता जा रहा है उससे जाहिर होता है कि सरकार को सिर्फ अपने आराम की चिंता है.

ये भी पढ़ें -

UP News: बीजेपी की डी. पुरंदेश्वरी लखनऊ दौरे पर कर रहीं ताबड़तोड़ बैठकें, अयोध्या में रामलला के भी करेंगी दर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
गोंडा में डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 21 लाख की ठगी, पूरी रकम होल्ड
गोंडा में डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 21 लाख की ठगी, पूरी रकम होल्ड

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget