एक्सप्लोरर

UP: 15 दिन से लापता 6 साल के मासूम का शव बोरे में मिला, परिवार में मचा कोहराम

यूपी के हरदोई में छह साल के बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया है. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच के लिये चार टीमों का गठन किया गया है.

हरदोई: हरदोई के कोतवाली देहात इलाके के कौढ़ा गांव में 15 दिन से लापता 6 साल के मासूम बच्चे का शव गांव के बाहर एक तालाब से बोरी में बंधा हुआ मिला. शव मिलने की जानकारी से हड़कंप मच गया. सूचना पाकर एसपी, सीओ फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कोतवाली देहात पुलिस ने शव को कब्जे में लिया. घटना से परिजनों ने कोतवाली देहात पुलिस की लापरवाही पर आक्रोश जताया. एसपी ने मामले के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया है. मासूम बालक 15 जनवरी से लापता था. शव को तालाब के अंदर डुबोने के लिए कातिल ने बोरे में ईंट भी बांधी हुई थी.

घर के बाहर खेलते समय हो गया लापता

देहात कोतवाली इलाके के कौंढ़ा गांव निवासी 6 साल का गोलू पुत्र मायाराम 15 जनवरी को घर के बाहर से आग के पास से खेलते हुए लापता हो गया था. परिजनों ने तलाश की तो उसका कोई पता नही चला, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को देकर गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी. बालक की गुमशुदगी दर्ज कर ली गयी थी और उसकी तलाश चल रही थी.

तालाब में बोरी में बंधा मिला शव

गुरुवार को गांव के बाहर एक तालाब में सिंघाड़े निकालने के बाद किसान लोग पानी खेतों में लगाने के लिए निकाला तो तालाब का पानी कम हो गया था, जिसमे ग्रामीणों ने प्लास्टिक की बोरी देखी जिससे बदबू आ रही थी. इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की पुलिस को सूचना दी. मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब तालाब में पड़ी हुई बोरी को बाहर निकाला तो उसमें मासूम बालक का शव बोरी के अंदर बंधा हुआ पड़ा मिला. शव को पानी के अंदर डुबोये रखने के लिए कातिल ने बोरी में ईंट भी बांध रखी थी.

परिवार में मचा कोहराम

बालक का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया. परिजन कोतवाली देहात पुलिस की कार्यप्रणाली पर आक्रोश जताया. मामले की सूचना पाकर एसपी अनुराग वत्स सीओ सिटी विकास जायसवाल फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे. एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. यहां बताया जाता है कि परिवार वालों की गांव में किसी से दुश्मनी भी नहीं थी और ना ही परिवार वालों के पास किसी ने फिरौती वगैरह के लिए संपर्क किया. ऐसे में पुलिस हत्या की वजह तलाशने की कोशिश करने में जुटी हुई है.

एसपी ने बताया कि फोरेंसिक टीम साक्ष्य संकलन कर रही है, साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है. पीएम रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. वहीं, पूरे मामले को गंभीरता से लिया गया है और पूरी घटना के खुलासे के लिए चार पुलिस की जांच टीम बनायीं गयी है जो बहुत जल्दी ही वारदात का खुलासा करेगी.

ये भी पढ़ें.

देहरादून: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करते थे ठगी, फर्जी पुलिस वेरिफिकेशन तक करवाता था शातिर गैंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget