एक्सप्लोरर

हल्द्वानी दंगे के 50 आरोपियों को मिली जमानत, 6 महिलाओं का भी नाम है शामिल

Haldwani Riots 2024: हल्द्वानी के वनभूलपुरा थाना क्षेत्र के मलिका बगीचे में बने अवैध मस्जिद और मदरसे को तोड़ने कार्रवाई हो रही थी, इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया था.

Haldwani Violence: उत्तराखंड के हल्द्वानी के बनभूलपुरा हिंसा मामले के 50 आरोपियों को कोर्ट ने जमानत दे दी है. उत्तराखंड हाईकोर्ट ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई हिंसा के मामले में 50 आरोपियों को जमानत दे दी है. जिनमें 6 महिलाएं भी शामिल हैं, कोर्ट ने शनिवार को हुई सुनवाई के दौरान फैसला सुरक्षित रख लिया था. अब इस मामले में अब 50 लोगो को जमानत दी गई है. 

बता दें कि इस पूरे मामले में जमीयत उलेमा-ए-हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के निर्देश पर जमीयत उलेमा हल्द्वानी की शाखा शुरू से प्रयासरत थी. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सीनियर एडवोकेट नित्या रामा कृष्णन के नेतृत्व में पैरवी की गई थी. हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही थी अभी शेष आरोपियों की जमानत के लिए भी कार्यवाही जारी है, इन 50 लोगों की जमानत के बाद अन्य लोगों की जमानत के लिए भी रास्ता खुलता हुआ दिखाई दे रहा है.

बता दें कि सरकारी जमीनों पर बने अवैध अतिक्रमण को हटाने के आदेश पर हल्द्वानी के वनभूलपुरा थाना क्षेत्र के मलिका बगीचे में बने अवैध मस्जिद और मदरसे को तोड़ने कार्रवाई हो रही थी, इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया था.

इतना ही नहीं आक्रोशित लोगों ने जेसीबी को भी तोड़ दिया था और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया. बढ़ती हिंसा के बीच  डीएम ने वनभूलपुरा में कर्फ्यू लगा दिया था. वहीं सीएम धामी ने इस हिंसा को लेकर पुलिस को अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिया था और वहीं दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश भी दिया था.

इस हिंसा के बाद हल्द्वानी में तनाव बना रहा था और पुलिस व मीडियाकर्मी समेत कई लोगों के घायल हुए थे. वहीं बचाव में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े थे. इस हिंसा से जुड़े 100 से अधिक दंगाईयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और वहीं उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए थे.

आईएएनएस इनपुट के साथ

यूपी में इस जिले के मदरसे में छप रहे थे नकली नोट, प्रिंसिपल को भी मिल रहा था हिस्सा, ऐसे हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget