एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: शवों को घर तक पहुंचाने के लिए शुरू होगी हेली एंबुलेंस सेवा, सरकार ने उठाया ये कदम

Dehradun News: उत्तराखंड सरकार लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने की दिशा में काम कर रही है, अस्पताल में होने वाली मौतों के शवों को हेली एंबुलेंस से निवास स्थान भिजवाएगी.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के प्रयास के तहत राज्य सरकार अब एक नई पहल शुरू करने जा रही है. अस्पतालों में मौत के बाद शवों को उनके निवास स्थान तक पहुंचाने के लिए हेली एंबुलेंस सेवा शुरू करने की योजना तैयार की गई है. इसके लिए राज्य सरकार ने मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाने हेतु तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है.

अब तक राज्य में हेली एंबुलेंस सेवा का उपयोग केवल गंभीर मरीजों को दूरदराज के इलाकों से ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) तक लाने के लिए किया जाता था, लेकिन अब इस सेवा का दायरा बढ़ाते हुए इसे शवों को उनके निवास स्थान तक पहुंचाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाएगा. यह पहल विशेष रूप से दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों के लिए राहत प्रदान करेगी, जहां परिवहन की सुविधाएं सीमित हैं.

शासन ने तीन सदस्यीय टीम गठित की
शासन ने इस योजना को साकार रूप देने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है. इस समिति की अध्यक्षता चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की निदेशक डॉ. सुनीता टाम्टा करेंगी. अन्य सदस्यों में चिकित्सा शिक्षा के निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना और संयुक्त निदेशक डॉ. अजीत जौहरी शामिल हैं. यह समिति सेवा से जुड़े सभी पहलुओं का आकलन करेगी और एक विस्तृत ड्राफ्ट तैयार करके शासन को सौंपेगी.

इस नई सेवा के जरिए उन परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी जो अपने दिवंगत परिजनों को वापस निवास स्थान तक ले जाने के लिए परिवहन में दिक्कतों का सामना करते हैं. खासतौर पर पहाड़ी इलाकों में यह सेवा अत्यधिक लाभकारी सिद्ध होगी. हालांकि, इस योजना के कार्यान्वयन में कई चुनौतियां भी हो सकती हैं. समिति की रिपोर्ट में इन चुनौतियों का विश्लेषण किया जाएगा और उनके समाधान सुझाए जाएंगे.

अन्य राज्यों निवास स्थानों तक पहुंचाए जाएंगे शव
यह हेली एंबुलेंस सेवा न केवल उत्तराखंड के भीतर बल्कि बाहरी राज्यों के निवास स्थानों तक शव पहुंचाने के लिए भी उपलब्ध कराई जाएगी. राज्य सरकार का यह कदम यह सुनिश्चित करेगा कि परिजन अपने दिवंगत सदस्य को सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार के लिए अपने गृह स्थान तक ले जा सकें.

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश ने इस योजना के बारे में बताते हुए कहा, “वर्तमान में हेली एंबुलेंस का उपयोग केवल गंभीर मरीजों को एम्स ऋषिकेश तक लाने के लिए किया जा रहा है. लेकिन अब शवों को निवास स्थान तक पहुंचाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाएगा. समिति की रिपोर्ट आने के बाद शासन इस पर अंतिम निर्णय लेगा.”

गठित समिति शवों को स्थानांतरित करने के लिए हेली एंबुलेंस सेवा की लागत, प्रक्रियाओं, समय सीमा और अन्य आवश्यकताओं का मूल्यांकन करेगी. इसके साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सेवा सस्ती और सुगम हो. ड्राफ्ट में यह भी उल्लेख होगा कि किन परिस्थितियों में इस सेवा का उपयोग किया जा सकता है. उत्तराखंड के कई क्षेत्र अत्यधिक दुर्गम और परिवहन से वंचित हैं. ऐसे में हेली एंबुलेंस सेवा इन क्षेत्रों में एक बड़ा बदलाव ला सकती है. यह सेवा न केवल परिवारों के लिए समय की बचत करेगी, बल्कि उन्हें कठिन परिस्थितियों में मानसिक राहत भी प्रदान करेगी.

उत्तराखंड सरकार की यह पहल राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में एक महत्वपूर्ण कदम है. हेली एंबुलेंस सेवा के जरिए न केवल गंभीर मरीजों को बचाने में मदद मिलेगी, बल्कि दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को भी सुविधा मिलेगी. यह योजना प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ और संवेदनशील बनाने में सहायक सिद्ध होगी. अब सबकी नजरें समिति की रिपोर्ट और इस सेवा की औपचारिक शुरुआत पर टिकी हैं.

ये भी पढ़ें: इलाहाबाद HC के जस्टिस शेखर यादव के समर्थन में CM योगी बोले- 'नोटिस दे दिया, तनिक भी शर्म नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
OMG! घर के ड्रम और दीवार से निकले दर्जनों सांप, 25 कोबरा के बच्चों को जंगल में छोड़ा
OMG! घर के ड्रम और दीवार से निकले दर्जनों सांप, 25 कोबरा के बच्चों को जंगल में छोड़ा
ऐसे सेवायतों से राम ही बचाएं! फोन पर चोरी की प्लानिंग फिर कैमरे पर फोकस; ऐसे बनता था पूरा प्लान
ऐसे सेवायतों से राम ही बचाएं! फोन पर चोरी की प्लानिंग फिर कैमरे पर फोकस; ऐसे बनता था पूरा प्लान
गोरखपुर से CM योगी ने किया 'पौधरोपण महायज्ञ-2026' का शुभारंभ, 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
गोरखपुर से CM योगी ने किया 'पौधरोपण महायज्ञ-2026' का शुभारंभ, 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

वीडियोज

Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई डरावनी आपबीती
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget