एक्सप्लोरर

New Pension Scheme: Uttarakhand में पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा ने राजस्थान सरकार के इस फैसले पर जताई खुशी

New Pension Scheme: राजस्थान सरकार के नई पेंशन योजना को निरस्त करने के फैसले पर पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा ने खुशी जताई है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार भी ऐसा ही फैसला ले.

New Pension Scheme:  राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) के नई पेंशन योजना को निरस्त कर पुरानी पेंशन बहाल करने का पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा ने स्वागत किया है. जिसके बाद उत्तराखंड (Uttarakhand) में मोर्चा के पदाधिकारियों ने पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग तेज कर दी है. पदाधिकारियों का कहना है कि लंबे संघर्ष का फल राजस्थान के कर्मचारियों को मिला है. उत्तराखंड में बनने वाली नई सरकार से भी ऐसे ही फैसले की उम्मीद है.

कर्मचारियों के हित में नहीं है नई पेंशन योजना

विकास भवन में कर्मचारियों ने खुशी जताते हुए कहा कि प्रदेश में एक अक्टूबर 2005 के बाद से नियुक्त कार्मिकों को नई पेंशन योजना से जोड़ा गया है. हालांकि लागू होने के बाद से ही नई पेंशन योजना का विरोध होता रहा है. कर्मचारियों का कहना है कि नई पेंशन योजना कर्मचारियों के हित में नहीं है. बाजार आधारित इस योजना के लागू होने के बाद सेवानिवृत के बाद कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित नहीं है. लंबे समय से संघर्ष के बावजूद प्रदेश सरकार की ओर से कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं हो सकी है.

UP Election 2022 : बहराइच में सपा प्रत्याशी के भतीजे पर जानलेवा हमला, बीजेपी उम्मीदवार के बेटे पर लग रहे आरोप

राजस्थान की तरह प्रदेश में भी बहाल हो ये योजना

हालांकि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्णय से एक बार फिर से नई पेंशन योजना से जुड़े कर्मचारियों की आस जगी है. वहीं प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के लिए जारी घोषणा पत्र में कांग्रेस ने पुरानी पेंशन बहाल करने की बात कही है. पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में सरकार चाहे किसी भी राजनीतिक दल की बने, उसे राजस्थान सरकार के फैसले का अनुसरण करते हुए पुरानी पेंशन को बहाल करने की पहल करनी चाहिए.

नई पेंशन योजना एक छलावा है

राजस्थान सरकार ने कर्मचारियों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए सराहनीय निर्णय लिया है. पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदेश में लगातार संघर्ष चल रहा है. उम्मीद है कि प्रदेश में गठित होने वाली नई सरकार कर्मचारियों क‌ी परेशानी को समझेगी और उनके सुरक्षित भविष्य के लिए उत्तराखंड में भी नई पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी. नई पेंशन योजना मात्र एक छलावा है, जो कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित नहीं रख सकती है. नई पेंशन शेयर बाजार पर आधारित है.जो बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करती है. ये योजना कर्मचारियों को रिटायर्ड होने के बाद भी सुरक्षित भविष्य की गारंटी नहीं देती है.

नई पेंशन योजना को बंद करे सरकार

प्रदेश सरकार को भी राजस्थान सरकार से सीख लेते हुए नई पेंशन योजना को बंद कर पुरानी योजना बहाल करनी चाहिए. पुरानी पेंशन योजना को बंद करने से कर्मचारियों का जो अहित हो रहा है, उसे तत्काल दूर किए जाने की जरूरत है. राजस्थान सरकार ने कर्मचारियों की समस्या को गंभीरता से लिया और पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का निर्णय लिया. प्रदेश सरकार से भी दरख्वास्त है कि वो नई पेंशन योजना की कमियों को देखते हुए तत्काल इसे वापस लेकर पुरानी पेंशन बहाल करने का निर्णय ‌लें.

Russia Ukraine Conflict: यूक्रेन में फंसे छात्रों के परिजनों ने सुनाई बिगड़े हालातों की दास्तां

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget