एक्सप्लोरर

Haridwar News: 50वें निर्वाण दिवस समागम में शामिल हुए CM धामी, विपक्ष पर क्यों भड़के?

Haridwar News: भूपतवाला स्थित ब्रह्मा निवास आश्रम में आयोजित 50वें निर्वाण दिवस समागम कार्यक्रम में सीएम धामी शामिल हुए. उन्होंने यहां मीडिया से बातचीत में भूस्खलन पर की गई मीटिंग के बारे में बताया.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को हरिद्वार दौरे पर रहे, जहां उन्होंने भूपतवाला स्थित ब्रह्मा निवास आश्रम में आयोजित 50वें निर्वाण दिवस समागम कार्यक्रम में प्रतिभाग किया. इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने भूस्खलन को लेकर की गई मीटिंग के बारे में बताया. इसके साथ ही उन्होंने तुष्टिकरण की राजनीति पर विपक्ष पर निशाना साधा.

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, 'आपदा प्रबंधन विभाग, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखा गया है. सोमवार सुबह सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए गए हैं और सभी एजेंसियां समन्वय के साथ राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं.'

MLA जितेंद्र आव्हाड के बयान पर दी तीखी प्रतिक्रिया

एनसीपी (एसपी) विधायक जितेंद्र आव्हाड के विवादित बयान को लेकर भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि माननीय न्यायालय ने इस पर स्पष्ट फैसला सुना दिया है और यह बात साफ हो गई है कि तत्कालीन सरकार ने तुष्टिकरण की राजनीति करते हुए समाज सेवा में लगे लोगों को फंसाने का काम किया था.

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि तुष्टिकरण हमेशा उनकी नीति रही है, लेकिन अब न्याय की जीत हुई है और सच्चाई सामने आ चुकी है. सीएम धामी ने मीटिंग की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'शासकीय आवास पर बैठक के दौरान सभी जिलाधिकारियों को भारी बारिश को देखते हुए अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए. 

सीएम धामी ने बाढ़ की स्थिति को लेकर दिए निर्देश

अधिकारियों को निर्देश दिए कि नदियों के जलस्तर की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए और भूस्खलन एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए. प्रदेश के समस्त जनपदों में स्थित जिला, सीएचसी व पीएचसी अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया जाए कि लोगों को तय समय पर सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों. अधिकारियों को स्कूलों के भी निरीक्षण के निर्देश दिए.'

उन्होंने लिखा, 'बरसात समाप्त होते ही अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त सड़क, पेयजल एवं बिजली लाइनों की मरम्मत सुनिश्चित किए जाने के साथ ही ग्राम और तहसील स्तर पर रात्रि प्रवास शुरू कर लोगों की समस्याएं सुनने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए.

अधिकारियों को 'ऑपरेशन कालनेमि' के अंतर्गत और अतिक्रमण के खिलाफ भी कार्रवाई तेज करने एवं 1905 सीएम हेल्पलाइन की निरंतर समीक्षा करने हेतु भी निर्देशित किया.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ः SDM पर दबंगई का आरोप, किसान ने CM योगी से लगाई गुहार
अलीगढ़ः SDM पर दबंगई का आरोप, किसान ने CM योगी से लगाई गुहार
पद संभालते ही एक्शन में अमेठी के नए DM शशांक चौधरी, जनशिकायतों पर जोर
पद संभालते ही एक्शन में अमेठी के नए DM शशांक चौधरी, जनशिकायतों पर जोर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में चार्जशीट दाखिल, वकीलों ने खड़े किए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में चार्जशीट दाखिल, वकीलों ने खड़े किए सवाल
CM योगी बोले- शांति के लिए भारत की ओर देखती है विश्व मानवता
CM योगी बोले- शांति के लिए भारत की ओर देखती है विश्व मानवता

वीडियोज

SIR पर EC में बवाल...ज्ञानेश कुमार पर सवाल!
चुनाव आयोग विवाद...इस्तीफा देंगे ज्ञानेश कुमार?
चुनाव आयोग विवाद पर BJP का पहला बयान
SIR प्रक्रिया पर सवालों के बीच ECका बड़ा स्पष्टीकरण
Baseer Ali का Roadies Contestant से Gang Leader तक सफर, OGs vs NewGs पर खुलकर बोले

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNGA में ईरान के राष्ट्रपति का ट्रंप पर पलटवार, बोले- 'हम खुद आतंकवाद..'
UNGA में ईरान के राष्ट्रपति का ट्रंप पर पलटवार, बोले- 'हम खुद आतंकवाद..'
जमुई कांड का आरोपी हरेराम यादव पहुंचा कोर्ट, वकील ने जड़ा थप्पड़
जमुई कांड का आरोपी हरेराम यादव पहुंचा कोर्ट, वकील ने जड़ा थप्पड़
इंग्लैंड के एक और क्रिकेटर ने लिया संन्यास, अब जो रूट के भाई ने क्रिकेट को कहा अलविदा
इंग्लैंड के एक और क्रिकेटर ने लिया संन्यास, अब जो रूट के भाई ने क्रिकेट को कहा अलविदा
नेशनल अवॉर्ड लेकर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे कार्तिक आर्यन, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद
नेशनल अवॉर्ड लेकर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे कार्तिक आर्यन, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद
इस्तीफा, गिरफ्तारी, जेल…, ज्ञानेश कुमार पर भड़का विपक्ष, पढ़ें 10 नेताओं के तीखे हमले
इस्तीफा, गिरफ्तारी, जेल…, ज्ञानेश कुमार पर भड़का विपक्ष, पढ़ें 10 नेताओं के तीखे हमले
BJP ने प्रभारी का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव को क्या मिला?
BJP ने प्रभारी का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव को क्या मिला?
'ज्ञानेश कुमार पर मुकदमा चलाने की जरूरत...', प्रशांत भूषण का रिएक्शन
'ज्ञानेश कुमार पर मुकदमा चलाने की जरूरत...', प्रशांत भूषण का रिएक्शन
कब और किसने शुरू किया था फ्रेंच किस का चलन, क्या है इसका इतिहास?
कब और किसने शुरू किया था फ्रेंच किस का चलन, क्या है इसका इतिहास?
Embed widget