एक्सप्लोरर

Uniform Civil Code: सीएम धामी का बड़ा बयान, कहा- 'नए साल में राज्य सरकार को सौंपा जाएगा UCC मसौदा'

Uttarakhand News: हरिद्वार में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में यूसीसी लागू करने को लेकर कहा कि नए साल में हमें जल्द ही उसका मसौदा मिल जाएगा और हम उसे लागू करने की दिशा में बढ़ेंगे.

Haridwar News: उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की हलचल तेज हो गई. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे लागू करने को लेकर बड़ा बयान दिया है. सीएम धामी ने सोमवार को अपने बयान में कहा कि समान नागरिक संहिता का मसौदा राज्य सरकार को नए साल में जल्द ही सौंप दिया जाएगा. जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश बहुत जल्द यूसीसी लागू हो सकता है.

हरिद्वार में जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी के आचार्य पद पर 25 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित दिव्य आध्यात्मिक सम्मेलन को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करने के लिए हमने जो विशेषज्ञ समिति गठित की थी, उसने अपना काम पूरा कर लिया है. नए साल में हमें जल्द ही उसका मसौदा मिल जाएगा और हम उसे लागू करने की दिशा में बढ़ेंगे.

विधानसभा चुनाव में UCC लागू करने का किया था वादा  
धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू करने का निर्णय अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण या जम्मू—कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने जितना ही महत्वपूर्ण है.
उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर या जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने की मांग कई वर्षों से की जा रही थी. मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी प्रकार, पिछले साल राज्य में हुए विधानसभा चुनावों से पहले हमने फिर सत्ता में आने पर समान नागरिक संहिता लागू करने का वादा किया था. 

मुख्यमंत्री की जल्द राज्य में समान नागरिक संहिता को लागू करने की घोषणा का कार्यक्रम में मौजूद सभी साधु-संतों ने ताली बजाकर स्वागत किया और उन्हें साधुवाद दिया.धामी ने कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश में कई कठिन फैसले लिए जिनमें भूमि जिहाद भी शामिल है.उन्होंने कहा कि इसके तहत उत्तराखंड में सरकारी जमीनों पर हुए 5000 एकड़ से भी अधिक अतिक्रमण को सरकार द्वारा खाली कराया गया.

ये भी पढ़ें: Noida Police: नोएडा में व्यक्ति ने की पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
UP: लखनऊ कांग्रेस मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, ममता चौधरी दिल्ली तलब
UP: लखनऊ कांग्रेस मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, ममता चौधरी दिल्ली तलब
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी
गोरखपुर में मिशन शक्ति के छठे चरण का आगाज, CM योगी ने दिखाई रैली को हरी झंडी
गोरखपुर में मिशन शक्ति के छठे चरण का आगाज, CM योगी ने दिखाई रैली को हरी झंडी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget