एक्सप्लोरर

Char Dham Yatra 2024: उत्तराखंड में इस दिन से शुरू होगी दूसरे चरण की चारधाम यात्रा, अब ये भी होगी सुविधा

Uttarakhand: चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा को लेकर काफी गंभीर नजर आ रहे हैं. कहा कि चारधाम यात्रा के दूसरे चरण के लिए भी व्यवस्था दुरुस्त की गई.

Uttarakhand Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा को लेकर काफी गंभीर नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में चारधाम यात्रा के पास ही ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था होगी. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कहा कि चारधाम यात्रा का दूसरा चरण शुरू होने वाला है. यात्रा के दौरान भारी संख्या में तीर्थ यात्री दर्शन के लिए आएंगे. चारधाम यात्रा के दूसरे चरण के लिए भी व्यवस्था दुरुस्त की गई है. अब दूसरे चरण में धाम के आस-पास ही हमने ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था कर दी गई है.

सीएम ने कहा कि चार धाम यात्रा के पहले चरण में सीमित संख्या का प्रावधान किया गया था. श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या हो गई थी. उस समय हमारी पहली प्राथमिकता उनकी सुरक्षा थी. इसी के चलते संख्या को सीमित कर दिया गया था, लेकिन इस बार ऐसा प्रावधान नहीं किया गया है. जगह-जगह बैरिकेडिंग से भी श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था. इस बार उस असुविधा को भी खत्म कर दिया गया है.

15 सितंबर से शुरू होगी दूसरे चरण की यात्रा
बता दें कि इस साल चार धाम यात्रा के पहले चरण की शुरुआत 10 मई को हुई थी. यमुनोत्री, गंगोत्री, और केदारनाथ धाम के कपाट खोले गए थे. इसके बाद 12 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले गए थे अब 15 सितंबर से चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत हो रही है. संभावना है कि केदारनाथ धाम पैदल मार्ग को भी सुचारू कर लिया जाएगा. मॉनसून सीजन में बारिश और भूस्खलन की घटनाओं से यात्रियों की संख्या में कमी आई थी, लेकिन यात्रा के दूसरे चरण में एक बार फिर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है.

दूसरे चरण की यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण हो रहे हैं. एक दिन में कई हजार लोग यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवा रहे हैं. हर साल लाखों की संख्या में देश विदेश से श्रद्धालु चार धाम यात्रा के लिए पहुंचते हैं. हिंदू धर्म में चारधाम यात्रा का विशेष महत्व है. इस यात्रा का उद्देश्य आत्मशुद्धि और मोक्ष प्राप्ति है. मान्यता है कि इन चार धामों की यात्रा करने से व्यक्ति के सारे पाप धुल जाते हैं.

ये भी पढ़ें: Bahraich Wolf Attack: आदमखोर भेड़िए का फिर से हमला, मासूम बच्चे और बुजुर्ग का अस्पताल में इलाज जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड चुनाव से पहले धामी सरकार की नई रणनीति, कांग्रेस ने उठाए सवाल
उत्तराखंड चुनाव से पहले धामी सरकार की नई रणनीति, कांग्रेस ने उठाए सवाल
सपा में कार्यकर्ताओं को क्या मिला? बीजेपी सांसद अखिलेश यादव को लिखेंगे लेटर
सपा में कार्यकर्ताओं को क्या मिला? बीजेपी सांसद अखिलेश यादव को लिखेंगे लेटर
CM योगी के शहर में डुप्लीकेट वोट..., अखिलेश के दावे से मची हलचल
CM योगी के शहर में डुप्लीकेट वोट..., अखिलेश के दावे से मची हलचल
'मगरमच्छ कहे मैंने...', समाजवादी पार्टी सीएम योगी का बड़ा हमला
'मगरमच्छ कहे मैंने...', समाजवादी पार्टी सीएम योगी का बड़ा हमला

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
Embed widget