एक्सप्लोरर

उत्तराखंड को मिलेगा नया रोपवे, जोशीमठ से औली तक 480 करोड़ की परियोजना

Dehradun News:प्रदेश में पर्यटकों के पसंदीदा क्षेत्र औली में रोपवे देखने को मिलेगी. यहां रोपवे नए सिरे से बनेगा जोशीमठ औली की डीपीआर बना कर ब्रिडकुल ने शासन को सौंप दी है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में रोपवे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जल्द ही प्रदेश में पर्यटकों के पसंदीदा क्षेत्र औली में रोपवे देखने को मिलेगी. यहां रोपवे नए सिरे से बनेगा जोशीमठ औली की डीपीआर बना कर ब्रिज, रोप वे, टनल एंड अदर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन आफ इंडिया (ब्रिडकुल) ने शासन को सौंप दी है. दो चरणों में तकरीबन 4.5 किमी लंबे इस रोपवे परियोजना की लागत लगभग 480 करोड़ रुपये आने की संभावना है.

इसके पहले चरण में यह रोपवे जोशीमठ में वर्तमान में स्थापित रोपवे के टावर नंबर तीन के निकट शुरू होकर औली तक बनाई जाएगी. इसके दूसरे चरण में इसे औली से गौरसों तक बनाया जाएगा, उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित जोशीमठ में जनवरी, 2023 में भूधंसाव की घटना शुरू हुई थी. इसमें जोशीमठ औली रोपवे कम भी रोकना पड़ा था.

दरार की वजह से रुका था संचालन

जोशीमठ में इसके पहले और दूसरे टावर के पास दरार आ गई थी इस लिए इसका संचालन बंद कर दिया गया था. सरकार ने ब्रिडकुल को यहां नए सिरे से रोपवे के निर्माण की संभावनाएं तलाश करने को कहा. ब्रिडकुल ने इसका सर्वे पूरा कर इसकी डीपीआर तैयार कर इसको अब सरकार को सौंप दिया है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ये काम शुरू हो सकता है.

रोपवे दो चरणों में बनेगा

इसमें काम में रोपवे को दो चरणों में बनाने का प्रस्ताव है. पहले चरण यानी जोशीमठ से औली के बीच 2.76 किमी लंबा रोपवे बनाया जाएगा.  इसके लिए 11 टावर लगाए जाएंगे इनमें आधुनिक मोनो केबल लगाया जाएगा. साथ ही इसमें बड़ी ट्राली कार के स्थान पर गोंडोला लगाया जाएगा.

एक गोंडोला में छह से सात व्यक्तियों के बैठने की क्षमता होती है. इसमें कुल 21 गोंडोला लगाने प्रस्तावित हैं. दूसरे चरण में औली से गोरसों के बीच 1.85 किमी लंबा रोपवे बनाया जाएगा. इसमें लगभग 7 टावर लगाए जाएंगे, इसमें नौ गोंडोले चलाए जाएंगे.

दो चरणों में बनने वाली इस रोपवे योजना में एक घंटे में 500 यात्रियों को सफर कराया जा सकेगा. ब्रिडकुल के प्रबंध निदेशक एनपी सिंह ने बताया कि डीपीआर तैयार कर शासन को सौंप दी गई है. शासन से स्वीकृति मिलने के बाद इसके टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

जोशीमठ में चलने वाला पहला रोपवे 1984-85 में बनाया गया था.  तब से ही यह रोपवे यात्रियों के आकर्षण का केंद्र बना रहा, अब यह रोपवे बंद हो चुका है. इसके स्थान पर नया रोपवे बनाया जा रहा है. इससे यहां आने वाले तमाम पर्यटकों को नई रोपवे देखने को मिलेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंद्रशेखर आजाद ने प्रतिभा चक को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, महिला वोटरों पर नजर
चंद्रशेखर आजाद ने प्रतिभा चक को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, महिला वोटरों पर नजर
योगी सरकार का सराहनीय कार्य , यूपी में 1549 परियोजनाओं से कम हुआ बाढ़ का खतरा
योगी सरकार का सराहनीय कार्य , यूपी में 1549 परियोजनाओं से कम हुआ बाढ़ का खतरा
फतेहपुर में खौफनाक वारदात, शराब पीने से रोका तो बेटे ने मां को ईंट से मार डाला
फतेहपुर में खौफनाक वारदात, शराब पीने से रोका तो बेटे ने मां को ईंट से मार डाला
युवाओं में हार्ट अटैक और लाइफस्टाइल बीमारियों का बढ़ता खतरा, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक की खास सलाह
युवाओं में हार्ट अटैक और लाइफस्टाइल बीमारियों का बढ़ता खतरा, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक की खास सलाह

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget