एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election: कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने बीजेपी पर उठाए सवाल, बताया खुद कहां से लड़ना चाहते हैं चुनाव

 Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड में चुनावों के नजदीक आते ही कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने महंगाई को लेकर बीजेपी पर हमला बोला.

 Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड में चुनावों के नजदीक आते ही कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने एक बार फिर महंगाई और किसानों के मुद्दे पर बीजेपी की केन्द्र और राज्य सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार में किसानों की हालत दिन ब दिन खराब होती जा रही है, इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस की जीत का दावा किया और बताया कि वो कहां से चुनाव लड़ने जा रहे हैं. 

महंगाई को लेकर बीजेपी पर हमला 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य ने हल्द्वानी में कांग्रेस भवन प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. यशपाल आर्य ने देश में महंगाई और किसानों की हालत को लेकर बीजेपी को आड़े हाथों लिया. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के शासन काल में किसानों की हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई है, केंद्र सरकार लगातार किसानों के साथ अन्याय कर रही है और उसी तर्ज में उत्तराखंड की बीजेपी सरकार ने भी इन 5 साल केवल किसानों को छलने का कार्य किया है, महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है. 

सरिता आर्य को होगा फैसले पर पछतावा

यशपाल आर्य ने नैनीताल की पूर्व विधायक और महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रही सरिता आर्य के बीजेपी में शामिल होने पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि उन्हें अपने फैसले पर पछतावा होगा. बीजेपी में किसी को भी बोलने की आजादी नहीं है. उन्हें अपने फैसले पर अफसोस होने वाला है. मीडिया ने जब उनसे हरक सिंह रावत को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी में शामिल करना है या नहीं ये कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा. 

इस सीट से लड़ना चाहते हैं यशपाल 

यशपाल आर्य ने दावा कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही हैं. उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश की जनता कांग्रेस को प्रचंड बहुमत देने जा रही हैं. और कांग्रेस बहुत मजबूती से अपनी सरकार बनाएगी. वहीं खुद के चुनाव को लेकर भी उन्होंने कहा कि बाजपुर विधानसभा क्षेत्र उनकी कर्मभूमि है इसलिए वो चाहते हैं कि उन्हें इसी सीट से चुनाव लड़ने का मौका मिले. 

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: यूपी से बड़ी खबर, विधानसभा चुनाव लड़ेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव

UP Election 2022: जानिए- अब तक बीजेपी, सपा, बीएसपी, कांग्रेस, AIMIM सहित आजाद समाज पार्टी ने कितने-कितने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बरी होने के बाद अयोध्या पहुंचे बृजभूषण सिंह, एयरपोर्ट से हनुमानगढ़ी तक भव्य स्वागत
बरी होने के बाद अयोध्या पहुंचे बृजभूषण सिंह, एयरपोर्ट से हनुमानगढ़ी तक भव्य स्वागत
यूपी चुनाव से पहले सपा के इस सांसद पर शिकंजा कसेगी योगी सरकार? रिपोर्ट में आया नाम
यूपी चुनाव से पहले सपा के इस सांसद पर शिकंजा कसेगी योगी सरकार? रिपोर्ट में आया नाम
25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget