एक्सप्लोरर

Ankita Bhandari Murder Case: अदालत के फैसले से अंकिता भंडारी के माता-पिता नाखुश, अब उठाएंगे ये अहम कदम

Uttarakhand: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कोटद्वार की अदालत ने फैसला सुनाते हुए तीनों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. कोर्ट के फैसले पर मृतका के माता-पिता ने नाखुशी जताई है.

Ankita Bhandari Murder Case: उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड (Ankita Bhandari Murder Case) में आज कोटद्वार की अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए तीनों दोषियों पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को उम्रकैद की सजा सुनाई है. कोर्ट ने हत्या, साक्ष्य मिटाने, छेड़छाड़ और अनैतिक देह व्यापार से जुड़े आरोपों में दोषियों को अलग-अलग सजाएं दी हैं, लेकिन सभी सजाएं एक साथ चलेंगी. वही फैसला आने के बाद माता-पिता नाखुश नजर आए और तीनों हत्यारों को फांसी की सजा हो इसके लिए आगे अदालती प्रक्रिया का रुख अख्तियार करेंगे.

अदालत ने साफ कहा कि तीनों ने मिलकर न केवल एक निर्दोष लड़की की हत्या की, बल्कि उस अपराध को छिपाने की भी कोशिश की. अंकिता भंडारी वनंत्रा रिज़ॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थीं. उनसे अनैतिक कार्य करवाने का दबाव बनाया जा रहा था, जिसका विरोध करने पर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई. उन्हें ऋषिकेश के पास चिल्ला नहर में धक्का देकर मार डाला गया था.

कोर्ट परिसर में की गई थी भारी सुरक्षा
फैसले के वक्त कोर्ट परिसर में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. बाहर बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए थे और दोषियों को फांसी देने की मांग कर रहे थे. हालांकि कोर्ट ने दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. पीड़िता के परिजनों ने कहा कि उन्हें सजा से संतोष है, लेकिन वे दोषियों के लिए फांसी की उम्मीद कर रहे थे.

अंकिता भंडारी के माता-पिता ने की फांसी की मांग
कोर्ट के फैसले पर अंकिता भंडारी की मां ने कहा, मैं इस फैसले से संतुष्ट नहीं हूं, मैं नहीं चाहती हूं कि जो मेरी बेटी के साथ हुआ है, वह किसी और की बेटी के साथ हो. इसलिए मैं हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग करती हूं... मैं जब तक इन्हें फांसी के फंदे पर नहीं देखूंगी तब तक संतुष्ट नहीं हूं. उन्होंने अदालत के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाने की बात कही है. अदालत के फैसले पर अंकिता भंडारी के पिता ने कहा कि, जिस तरीके से उन्होंने मेरी बेटी को मारा है, तो मैं शुरू से ही मौत के बदले मौत की मांग करता हूं... उन्होंने कहा कि दोषियों को फांसी की सजा दी जाने चाहिये.

ये भी पढे़ं: पीएम मोदी से मुलाकात के बाद शुभम द्विवेदी की पत्नी एशान्या बोलीं- वह बहुत दुखी थे...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीकृष्ण पर विवादित बयान देने वाले मौलाना जरजिस पर एक्शन, लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR
श्रीकृष्ण पर विवादित बयान देने वाले मौलाना जरजिस पर एक्शन, लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR
उत्तराखंड: विपक्ष के विधायक भी हुए सीएम धामी के मुरीद! कांग्रेस MLA ने मंच से की खुलकर तारीफ
उत्तराखंड: विपक्ष के विधायक भी हुए सीएम धामी के मुरीद! कांग्रेस MLA ने मंच से की खुलकर तारीफ
सिर्फ शराब की गंध से नशे में गाड़ी चलाने का आरोप साबित नहीं, हाई कोर्ट ने की टिप्पणी
सिर्फ शराब की गंध से नशे में गाड़ी चलाने का आरोप साबित नहीं, हाई कोर्ट ने की टिप्पणी
यूपी: गाजीपुर में स्वच्छता के लिए नया कदम, अब ग्रामीणों से लिया जाएगा यूजर टैक्स; DM का निर्देश
यूपी: गाजीपुर में स्वच्छता के लिए नया कदम, अब ग्रामीणों से लिया जाएगा यूजर टैक्स; DM का निर्देश

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget