एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: AE/JE की परीक्षा चढ़ी नकल की भेंट, BJP नेता समेत 9 पर मुकदमा दर्ज, विपक्ष ने सरकार को घेरा

AE/JE Paper Leak Case: इस परीक्षा में शिकायत के बाद सीएम ने एसआईटी जांच के आदेश दिए थे. एसआईटी ने जांच की तो नकल और पेपर लीक की बात सामने आई. इसके बाद एसआईटी ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया.

Uttarakhand News: उत्तराखंड (Uttarakhand) में एक और परीक्षा नकल की भेंट चढ़ गई है, लोक सेवा आयोग की पटवारी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के बाद अब एई और जेईई  की परीक्षा में भी गड़बड़ी की बात सामने आ गई है. एसआईटी की जांच के बाद यह खुलासा हुआ है और 9 लोगों के खिलाफ हरिद्वार के कनखल थाने में नामजद मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में जेईई और एई की परीक्षा में जांच के आदेश दिए थे,, लेकिन गंभीर सवाल यह है कि इसमें बीजेपी के एक पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय धारीवाल का भी नाम सामने आया है जिसको लेकर सियासत गरमा गई है.

उत्तराखंड में परीक्षाओं में धांधली का खेल अभी भी जारी है, नकल माफिया बेखौफ होकर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं. पहले ही उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की परीक्षाओं में धांधली से हजारों युवाओं का भविष्य अधर में लटक गया है. अब लोक सेवा आयोग की परीक्षा में पेपर लीक और नकल की बात सामने आने से युवा परेशान है. 

बीजेपी नेता समेत 9 पर मुकदमा दर्ज
लोक सेवा आयोग की पटवारी परीक्षा से पहले ही आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे थे, लेकिन अब जेईई और एई की परीक्षा में हुई धांधली ने आयोग को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है. 2022 में हुई इस परीक्षा में शिकायत के आधार पर मुख्यमंत्री ने एसआईटी जांच के आदेश दिए थे जिसके बाद एसआईटी ने जांच की और नकल और पेपर लीक की बात सामने आई. इसके बाद एसआईटी ने हरिद्वार के कनखल में नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि उत्तराखंड में किसी परीक्षा में कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो उसकी हर कीमत पर जांच कराई जाएगी. सीएम का कहना है कि परीक्षाओं में जो भी पुराना कैंसर लगा है, उसको साफ करके ही दम लेंगे।

उधर इस मामले को लेकर सियासत भी गरमाने लगी है, क्योंकि हरिद्वार कनखल में इस मामले को लेकर जिन 9 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है, उनमें एक बीजेपी का पूर्व मंडल अध्यक्ष  संजय धारीवाल भी है. संजय धारीवाल को हाल ही में बीजेपी ने मंगलौर ग्रामीण से मंडल अध्यक्ष बनाया था, हालांकि पार्टी को यह भनक लगने के बाद कि संजय धारीवाल कुछ मामलों में आरोपी है उसके बाद ही इस्तीफा ले लिया गया था.

संजय धारीवाल मंडल अध्यक्ष के पद से 23 जनवरी को इस्तीफा दे चुका है, लेकिन कांग्रेस ने इस मामले को लेकर बीजेपी पर सवाल खड़े कर दिए हैं कांग्रेस का साफ आरोप है कि कांग्रेस को जो संदेह था, वह पुख्ता हो गया है कि बीजेपी के लोग ऐसे मामलों में संलिप्त हैं. उधर बीजेपी का साफ कहना है कि बीजेपी पहले ही इस मंडल अध्यक्ष से इस्तीफा ले चुकी है और और बीजेपी सरकार की स्पष्ट नीति है कि भ्रष्टाचार में जो भी संलिप्त होगा, उसे किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा, चाहे वह किसी भी पार्टी का कितना भी बड़ा नेता क्यों ना हो.

यह भी पढ़ें:-

UP MLC Elections Result: एमएलसी चुनाव में सपा की हार के बाद अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, इन्हें बताया जिम्मेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह को किया नमन, बोले- उनकी शहादत पीढ़ियों के लिए प्रेरणा
CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह को किया नमन, बोले- उनकी शहादत पीढ़ियों के लिए प्रेरणा
यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
गढ़मुक्तेश्वर में गंगा का रौद्र रूप! बाढ़ की चपेट में आए कई गांव
गढ़मुक्तेश्वर में गंगा का रौद्र रूप! बाढ़ की चपेट में आए कई गांव
रामपुर में फर्जी निकली बच्चों की नदी पार करने वाली तस्वीरें, 6 पर केस
रामपुर में फर्जी निकली बच्चों की नदी पार करने वाली तस्वीरें, 6 पर केस

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget