एक्सप्लोरर

Crime News: हापुड़ पुलिस और एसओजी टीम को मिली बड़ी सफलता, तीन पशु चोर और महिला के हत्यारों को किया गिरफ्तार

UP News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पुलिस और एसओजी टीम ने पशु चुराने वाले तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. इन बदमाशों पर एक महिला की हत्या का भी आरोप है.

UP News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पुलिस और एसओजी टीम को एक बड़ी सफलता मिली है. बता दें कि पुलिस ने हाल ही में उन तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने बीती 12 अक्टूबर को पशु चोरी के दौरान विरोध करने पर एक महिला को चाकू मारकर घायल कर दिया था. पुलिस ने इन तीनों शातिर बदमाशों को टियाला के पास से गिरफ्तार किया है.

बदमाशों से बरामद हुआ ये सामान

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इन तीनों बदमाशों के दो साथी अभी भी फरार है. जिन्हें पुलिस जल्द गिरफ्तार करने की बात कर रही है. और साथ ही पुलिस ने इनके पास से एक तमंचा 315 बोर और जिंदा कारतूस दो चाकू सहित घटना में इस्तेमाल की गई एक वैगनआर कार और एक अपाचे बाइक भी बरामद की है.

महिला पर किया था चाकू से वार

आपको बता दें कि 12 अक्टूबर 2021 की रात में ये पशु चोर थाना देहात छेत्र के असोड़ा गांव के एक घर में बंधी बकरी को चुरा कर ले जा रहे थे. तभी घर पर सो रही महिला की आंख खुल गई और उसने बदमाशों का विरोध किया. चोरी का विरोध करने पर बदमाशों ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई. महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया था. जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी.

पशु चुराकर मीट की दुकान पर बेचते थे बदमाश

आपको बता दें कि हापुड़ एसपी ने एसओजी टीम और थाना हापुड देहात की टीम को इस घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए थे. क्राइम ब्रांच और थाना देहात टीम ने इन शातिर पशु चोरों को टियाला के पास से गिरफ्तार किया है. जो फिर से किसी घटना को अंजाम देने जा रहे थे. ये शातिर पशु चोर पशुओं को चुराकर दुकानों पर मीट बनाने वालों को बेच दिया करते थे. गिरफ्तार बदमाशों पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे भी दर्ज है. और ये सभी बदमाश मेरठ के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

Farm Laws Repeal: कृषि कानूनों की वापसी को मायावती ने बताया किसानों की जीत, अखिलेश यादव ने कसा तंज

UP News: पति निकला पत्नी का हत्यारा, रिश्तों के बीच अनबन बनी कत्ल की वजह

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP विधानसभा में नहीं बोल सके सीएम, अब प्रेस वार्ता में कहा- सपा का आचरण मर्यादा के खिलाफ
UP विधानसभा में नहीं बोल सके सीएम, अब प्रेस वार्ता में कहा- सपा का आचरण मर्यादा के खिलाफ
राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर डिंपल यादव ने साधा निशाना, कहा- सदन में चर्चा हो
राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर डिंपल यादव ने साधा निशाना, कहा- सदन में चर्चा हो
यूपी विधानसभा में पूरा नहीं हो पाया सीएम योगी का भाषण, सपा ने जमकर किया हंगामा
यूपी विधानसभा में पूरा नहीं हो पाया सीएम योगी का भाषण, सपा ने जमकर किया हंगामा
DJ के लिए टीन शेड तोड़कर हाईवे पर पहुंचे कांवड़िए, प्रसाशन परेशान
DJ के लिए टीन शेड तोड़कर हाईवे पर पहुंचे कांवड़िए, प्रसाशन परेशान

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
Embed widget