एक्सप्लोरर

मिड डे मील योजना के मेन्यू में शामिल हुआ ये व्यंजन, हफ्ते में एक दिन स्टूडेंट्स को मिलेगी खास खिचड़ी

UP MDM Menu: यूपी में मिड डे मील के मेन्यू में बदलाव किया गया है. मिड डे मील योजना में श्री अन्न को भी इसमें शामिल किया गया है. सरकारी स्कूलों में अब छात्रों को एक दिन बाजरे की खिचड़ी मिलेगी.

UP News: पीएम पोषण योजना के तहत उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में मिड डे मील का मेन्यू बदल दिया गया है. इसके तहत अब बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हफ्ते में चार दिन दाल युक्त भोजन के साथ ही बच्चों को रोजाना मौसमी सब्जी खिलाए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं. वहीं बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी किए गए मेन्यू के आधार पर बच्चों को पोषक तत्वों से भरपूर श्री अन्न (मोटे अनाज) भी दिया जाएगा.

दरअसल उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिड डे मील योजना के तहत एक वक्त का खाना दिया जाता है. जिसका उद्देश्य बच्चों का बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा के स्तर को बढ़ाना है. वहीं अब मिड डे मील योजना के मेन्यू में बदलाव किया गया है. इस बदलाव के तहत जहां पहले हफ्ते में सिर्फ दो दिन दाल दी जा रही थी, उसे बढ़ाकर चार दिन कर दिया गया है. वहीं मेन्यू में श्री अन्न बाजरा को भी शामिल किया गया है. हालांकी हफ्ते में एक ही दिन बाजरे की खिचड़ी बच्चों को दी जाएगी.

बदला गया मिड डे मील का मेन्यू

बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से पहले के मेन्यू को बदलकर जारी किए गए नए मेन्यू के आधार पर बच्चों को हफ्ते में एक दिन मूंग की दाल और मौसमी सब्जी युक्त बाजरे की खिचड़ी दी जाएगी. वहीं इस लिस्ट की बात करें तो सोमवार के दिन रोटी, सोयाबीन की बड़ी युक्त मौसमी सब्जी और ताजा मौसमी फल, मंगलवार को चावल, सब्जी और दाल, बुधवार के दिन मौसमी सब्जी और सोयाबीन की बड़ी युक्त तहरी व दूध, गुरुवार के दिन रोटी, सब्जी युक्त दाल, शुक्रवार के दिन मौसमी सब्जी युक्त बाजरे की खिचड़ी, मूंग की दाल और शनिवार को चावल, सब्जी के साथ दाल युक्त भोजन दिया जाएगा.

प्रोटीन और फाइबर से भऱपुर है बाजरा

 बता दें कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटे अनाज वर्ष के रुप में मनाए जाने की घोषणा की थी. यहीं कारण है कि मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश में पीएम पोषण योजना के तहत मिड डे मील के मेन्यू में बदलाव कर श्री अन्न (मोटा अनाज) को इसमें शामिल किया गया है. बाजरे में प्रोटीन, फाइबर, सोडियम और कार्बोहाइड्रेट की भरपूर मात्रा पाई जाती है. जो पाचन तंत्र को मजबूत करने के साथ ही खून में आयरन की कमी को दूर कर शारीरिक और मानसिक विकास में अहम रोल निभाता है.

यह भी पढ़ेंः
UP Politics: ओम प्रकाश राजभर के करीबी नेता पर गांजा तस्करी का आरोप, भेजा गया जेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझ पर नींबू फेंका, मैंने शर्बत बना दिया', Gen-Z को लेकर बोले रवि किशन
'मुझ पर नींबू फेंका, मैंने शर्बत बना दिया', Gen-Z को लेकर बोले रवि किशन
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्य केस में SIT की जांच शुरू, बरेली पहुंची टीम
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्य केस में SIT की जांच शुरू, बरेली पहुंची टीम
फांसी की सजा के बाद मुस्कान-रविता की मांग, कहा- बच्चों से मिला दो
फांसी की सजा के बाद मुस्कान-रविता की मांग, कहा- बच्चों से मिला दो
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget