एक्सप्लोरर

UP Election 2022: कल से यूपी में शुरू होगा चौथे चरण के लिए नामांकन, जानें राजधानी लखनऊ में मतदान को लेकर क्या हैं तैयारियां

UP Election: चौथे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए 27 जनवरी से नामांकन शुरू होंगे. राजधानी लखनऊ में चौथे चरण में मतदान होना है. इसको लेकर लखनऊ में तैयारी चल रही है.

UP Assembly Election 2022: चौथे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए 27 जनवरी से नामांकन शुरू होंगे. राजधानी लखनऊ में भी चौथे चरण में मतदान होना है. इस बार चुनाव को लेकर लखनऊ में महिला, दिव्यांग और ग्रीन बूथ भी बनाये जाएंगे. लखनऊ में इस बार कुल 1,526 केंद्रों पर 4,018 बूथ पर मतदान होगा. इसके लिए लखनऊ को 224 सेक्टर, 47 जोन में डिवाइड किया गया है. 

महिलाओं वोटरों के लिए सुविधा
लखनऊ में इस बार एक हजार पुरुष पर 877 महिला मतदाता हैं जो पहले 866 थीं, यानी महिला वोटर्स की संख्या पहले से बढ़ी है. लखनऊ में इस बार कुल 38,11,914 मतदाता हैं. इसमें 20,30,520 पुरुष और 17,81,193 महिला और 201 थर्ड जेंडर मतदाता हैं. इस बार 35 हजार से अधिक फर्स्ट टाइम वोटर जुड़ा है. डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि कुल बूथ के एक फीसदी यानी 41 महिला बूथ होंगे, यहां सारी महिला कर्मी होंगी. सभी विधानसभा सीटों पर एक-एक यानी कुल नौ दिव्यांग बूथ बनाये जाएंगे. जहां सिर्फ दिव्यांग कर्मी ड्यूटी करेंगे. इसके अलावा एक ग्रीन बूथ बनाया जाएगा. जहां सिर्फ सोलर पैनल से बिजली आपूर्ति होगी. वहां अंदर कोई धुआं करने वाला वाहन नहीं जाएगा।

क्या हैं तैयारियां
मतदान 23 फरवरी को सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा. इसके बाद एक घंटे कोविड पॉजिटिव मतदाता को मतदान के लिए शाम छह से सात बजे का वक्त दिया जाएगा. नामांकन के दौरान ट्रिपल स्टेज ऑफ सिक्योरिटी चेक होगा. बिना मास्क किसी को एंट्री नहीं मिलेगी. इस बार ऑनलाइन नामांकन की भी व्यवस्था है. मतदान बढ़ाने के लिए इस बार पांच अभियान चलाए जाएंगे. शहरी क्षेत्र में मतदान बढ़ाने के लिए सभी RWA से मदद ली जाएगी. उनकी बुलावा टोली बनाएंगे, जो घर घर जाकर लोगों को वोट डालने के लिए कहेंगे. महिलाओं का पोलिंग परसेंट बढ़ाने के लिए महिलाओं की बुलावा टोली बनाएंगे जिसमें आशा, आंगनबाड़ी का सहयोग लेंगे. इनको स्वीप चैंपियंस नाम दिया गया है. वहीं फर्स्ट टाइम वोटर के लिए स्कूल कॉलेज से संपर्क किया जा रहा है कि वो अपना वोट जरुर डालें.

चौथे चरण की प्रमुख तिथियां-

नामांकन- 27 जनवरी से 3 फरवरी
नामांकन जांच- 4 फरवरी
नाम वापसी- 7 फरवरी
मतदान- 23 फरवरी
मतगणना- 10 मार्च

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: RPN सिंह से पाला बदलने से बदल रहा राजनीतिक समीकरण, जानें 'राजा साहब' की कैसी रही है राजनीतिक पारी

UP Election 2022: रामपुर की स्वार सीट पर रोचक हुई लड़ाई, जानें अपने ही क्षेत्र में कैसे घिरे हैं आजम खान के बेटे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतमबुद्ध नगर: 5 सगे भाइयों को आजीवन कारावास, दोहरे हत्याकांड में कोर्ट ने पाया दोषी
गौतमबुद्ध नगर: 5 सगे भाइयों को आजीवन कारावास, दोहरे हत्याकांड में कोर्ट ने पाया दोषी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सीएम योगी का बयान दोहरा कर अखिलेश यादव ने कर दी बड़ी मांग, कहा- श्री राम ने मुझे...
चढ़ावा चोरी मामले में सीएम का बयान दोहरा कर अखिलेश ने कर दी बड़ी मांग, कहा- श्री राम ने मुझे...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कैश से भरा बैग मिलने से लेकर चंपत राय के इस्तीफे तक... बीते 27 दिनों में क्या-क्या हुआ?
राम मंदिर: कैश का बैग मिलने से लेकर चंपत राय के इस्तीफे तक... बीते 27 दिनों में क्या-क्या हुआ?
UP NEWS: यूपी में शिक्षा को लेकर 'एक्शन मोड' में सीएम योगी; स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण के लिए वित्तीय सीमा जारी
यूपी में शिक्षा को लेकर 'एक्शन मोड' में सीएम योगी; स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण के लिए वित्तीय सीमा जारी

वीडियोज

देशभर में मानसून का तांडव, कई शहर जलमग्न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा खुलासा, 27 मई को क्या हुआ था?
Champat Rai का बड़ा खुलासा
Kejriwal का बड़ा ऐलान, क्या होगा खुलासा?
Akhilesh Yadav का 53वां जन्मदिन आज, SP कार्यकर्ताओं ने ऐसे मनाया जश्न

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सपा चीफ अखिलेश यादव के जन्मदिन पर राहुल गांधी ने दी बधाई, कहा- 'PDA की हिस्सेदारी से...'
सपा चीफ अखिलेश यादव के जन्मदिन पर राहुल गांधी ने दी बधाई, कहा- 'PDA की हिस्सेदारी से...'
अरविंद केजरीवाल का सवाल- ढाई साल में आज तक राम मंदिर क्यों नहीं गए गृह मंत्री अमित शाह?
अरविंद केजरीवाल का सवाल- ढाई साल में आज तक राम मंदिर क्यों नहीं गए गृह मंत्री अमित शाह?
Venezuela Indian Sailor Death : वेनेजुएला में मारे गए भारतीय का इंडिया पहुंचा शव, दिल-दिमाग, गुर्दा, लिवर सब गायब, शॉक में है परिवार
वेनेजुएला में मारे गए भारतीय का इंडिया पहुंचा शव, दिल-दिमाग, गुर्दा, लिवर सब गायब, शॉक में है परिवार
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
IND vs ENG: ‘हमने पूरी रणनीति बना ली है…’, वैभव सूर्यवंशी को लेकर हैरी ब्रूक का बड़ा बयान
IND vs ENG: ‘हमने पूरी रणनीति बना ली है…’, वैभव सूर्यवंशी को लेकर हैरी ब्रूक का बड़ा बयान
VB-G RAMG Act 2025: मजदूरों की लगी लॉटरी! अब इससे कम नहीं मिलेगी दिहाड़ी, केंद्र सरकार ने आज से लागू कर दिया एक्ट
मजदूरों की लगी लॉटरी! अब इससे कम नहीं मिलेगी दिहाड़ी, केंद्र सरकार ने आज से लागू कर दिया एक्ट
Mango Juice Viral Video : मैंगो जूस पी लो गाइज... ये वीडियो देख लेंगे तो आएगी घिन, कभी नहीं खरीदेंगे बाजार से बोतल
मैंगो जूस पी लो गाइज... ये वीडियो देख लेंगे तो आएगी घिन, कभी नहीं खरीदेंगे बाजार से बोतल
Sink Trap Leak: किचन सिंक से टपक रहा पानी तो अपनाएं ये ट्रिक्स, बिना प्लंबर के मिनटों में होगा ठीक
किचन सिंक से टपक रहा पानी तो अपनाएं ये ट्रिक्स, बिना प्लंबर के मिनटों में होगा ठीक
Embed widget