एक्सप्लोरर

UP Election 2022: दो दिनों के दौरे में जेपी नड्डा ने तैयार की चुनावी रणनीति, बूथ अध्यक्षों से संवाद कर भरा जोश

UP Election 2022: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लखनऊ पहुंचकर कोर कमेटी के साथ बैठक की. इसके साथ ही उन्होंने पार्टी के कराए गए सर्वे की भी समीक्षा की.

UP Election 2022: साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 2 दिनों तक यूपी का दौरा किया. इस दौरे में उन्होंने गोरखपुर और कानपुर क्षेत्र में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित किया. लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर कोर ग्रुप की बैठक की. इस मैराथन बैठक में जेपी नड्डा ने कई सारे मुद्दों पर रणनीति बनाई. जिसमें सबसे महत्वपूर्ण रही प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री समेत तमाम केंद्रीय मंत्रियों के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, सहयोगी दलों के साथ सीट शेयरिंग और 2017 में हारी सीटों को जीतने की रणनीति पर चर्चा हुई. इस दौरान उन्होंने पार्टी की ओर से कराए गए सर्वे को लेकर भी समीक्षा की.

देर रात तक पार्टी कार्यालय पर चली बैठक

बता दें कि जेपी नड्डा ने सोमवार को बीजेपी मुख्यालय पर कोर ग्रुप के सदस्यों के साथ लगभग साढ़े 3 घंटे तक मैराथन बैठक की है. ये बैठक रात 9:15 बजे शुरू हुई जो देर रात तक जारी रही. इस बैठक में कोर ग्रुप के सभी सदस्य शामिल हुए. जिनमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉक्टर दिनेश शर्मा इसके अलावा महामंत्री संगठन सुनील बंसल, यूपी प्रभारी राधामोहन सिंह और यूपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान मौजूद रहें.  

दूसरे दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल करने पर हुई चर्चा

दरअसल 2022 के चुनाव के मद्देनजर इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. क्योंकि जेपी नड्डा ने केवल कोर ग्रुप के सदस्यों के साथ ये बैठक की है. जिसमें चुनाव को लेकर पार्टी की क्या रणनीति रहेगी उसकी पूरी रूपरेखा तैयार की गई है. इसमें ये भी चर्चा हुई कि दूसरे दलों के नेता जो बीजेपी में आने को तैयार है उन्हें पार्टी के साथ जोड़ना है या नहीं जोड़ना है. और पार्टी में किसके शामिल होने से क्या फायदा होगा इन सारे मसलों पर जेपी नड्डा ने चर्चा की है. वहीं जेपी नड्डा ने अब तक कराए गए पार्टी के तीन सर्वे की भी समीक्षा की.

सर्वे में बीजेपी को मिली इतनी सीटें

सूत्रों की मानें तो पहले सर्वे में बीजेपी को बहुमत से काफी ज्यादा सीटें मिली हैं, वहीं दूसरे सर्वे में भी बीजेपी को बहुमत से थोड़ी ज्यादा सीटें मिली और तीसरे सर्वे में बीजेपी बहुमत से थोड़ी दूर रही. जेपी नड्डा ने समीक्षा के दौरान साफ तौर पर कहा कि उत्तर प्रदेश में तीसरे सर्वे को ही आधार मानकर पार्टी संगठन चुनाव की तैयारी करें. जाहिर सी बात है 2022 के चुनाव के मद्देनजर बीजेपी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती. और इसीलिए खुद अब पार्टी के तमाम शीर्ष नेता यूपी में लगातार डेरा डाल रहे हैं.

ये भी पढे़ं-

राजस्थान के सोजत की मेहंदी से सजेंगे कैटरीना कैफ के हाथ, व्यापारी की पत्नी ने कहा- नहीं लेंगे पैसा

‘किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर चला रहा विपक्ष’, बीजेपी किसान मोर्चा के नेता कामेश्‍वर सिंह का विपक्ष पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या, संकट मोचन मंदिर में खून से लथपथ मिला शव
महोबा में मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या, संकट मोचन मंदिर में खून से लथपथ मिला शव
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'UP चुनाव में होगी हार, नई- नई ड्रामेबाजी से...', सपा-कांग्रेस पर रवि किशन ने बोला हमला
'UP चुनाव में होगी हार, नई- नई ड्रामेबाजी से...', सपा-कांग्रेस पर रवि किशन ने बोला हमला
आगरा में पक्षी प्रेम की अनोखी कहानी, लापता तोता 'माऊ' को ढूंढने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम
आगरा में पक्षी प्रेम की अनोखी कहानी, लापता तोता 'माऊ' को ढूंढने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget