एक्सप्लोरर

आजम खां को लेकर उप्र विधानपरिषद में हंगामा, सदन पूरे दिन के लिये स्थगित

उत्तर प्रदेश विधान परिषद में मानसून सत्र के दूसरे दिन भी कार्यवाही नहीं चल पाई। मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने रामपुर से पार्टी के सांसद आजम खां पर फर्जी मुकदमे कायम करने को लेकर हंगामा किया। इस पर सभापति ने पहले तो करीब पौने तीन घंटे और फिर बाद में पूरे दिन के लिए कार्यवाही को स्थगित कर दिया।

लखनऊ, भाषा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में मानसून सत्र के दूसरे दिन शुक्रवार को मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) ने रामपुर से अपने सांसद आजम खां पर फर्जी मुकदमे कायम करने और उनके कथित उत्पीड़न को लेकर जमकर हंगामा किया। इस पर सभापति ने पहले पौन घंटे और फिर बाद में पूरे दिन के लिये सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

सदन की कार्यवाही सुबह ग्यारह बजे रमेश यादव के सभापतित्व में शुरू हुई और प्रश्नकाल प्रारंभ होते ही नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन ने खां पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर उन्हें कथित रूप से भू-माफिया कहने के मामले में सदन में अपनी आपत्ति दर्ज कराने की मांग की और मामले की जांच के लिये सदन की एक सर्वदलीय समिति बनाने को कहा।

हसन ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मुद्दे पर 21 सदस्यीय समिति बनाई थी, यह समिति आज जाकर मामले की जांच करती लेकिन इससे पहले ही सरकार खां पर दर्जनों फर्जी मुकदमे दर्ज करा दिये और उन्हें भूमाफिया घोषित कर दिया।

उन्होंने कहा कि खां पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और प्रदेश विधानसभा के सदस्य और सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वह अब सांसद भी हैं। इतने बड़े नेता के साथ सरकार ऐसी हरकत राजनीतिक द्वेषवश कर रही है। इतना ही नहीं पार्टी के अनेक कार्यकर्ताओं के खिलाफ इसी तरह दर्जनों फर्जी मुकदमे कायम कराये जा रहे हैं।

सपा सदस्यों ने सोनभद्र में हुई हिंसा का मुददा भी उठाया ।

इस पर नेता सदन डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि सर्वदलीय समिति की अभी कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि सपा अध्यक्ष ने जिस कमेटी का गठन किया है अभी उसने ही जांच नहीं की है।

उन्होंने कहा कि सरकार की नीति सभी के साथ समान व्यवहार करने की है। सरकार किसी के खिलाफ विद्वेष की भावना से कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकरण में परीक्षण के बाद ही कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि जो आरोप लगाए जा रहे हैं वे मिथ्या हैं और सरकार की नीति और नीयत से उनका कोई लेना देना नहीं है।

नेता सदन के इस बयान पर सपा के सभी सदस्य खां के पक्ष में तथा सरकार विरोधी नारे लगाते हुये सदन में सभापति के आसन के समक्ष आ गये। ये सदस्य प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे तथा कानून व्यवस्था के मुददे को भी बार बार उठा रहे थे।

सभापति यादव के बार-बार समझाने पर भी सदस्य शांत नहीं हुये जिस पर सभापति ने सदन को दोपहर 12 बजे तक के लिये स्थगित कर दिया।

सदन की कार्यवाही दोबारा प्रारम्भ होते ही हसन ने खां का मामला दोबारा उठाया। इस मामले पर नेता सदन के बोलते ही सपा के सभी सदस्य एक बार फिर वेल में आकर नारेबाजी करने लगे।

इस बीच सभापति यादव ने पांच फरवरी को विधान मण्डल के एक साथ दोनों सदनों के समक्ष राज्यपाल के अभिभाषण के प्रति धन्यवाद प्रकट करते हुये उप्र विधान परिषद द्वारा स्वीकृत प्रस्ताव के संबंध में राज्यपाल के पत्र को पढ़ कर सुनाया। इसके बाद भारी शोर-शराबे के बीच नेता सदन ने कार्यसूची की शेष मदों को प्रस्तुत किया।

सभापति यादव ने सभी याचिकाओं को याचिका समिति को संदर्भित करते हुये कहा कि आज के सभी प्रश्न उत्तरित माने जायेगे। बाद में सभापति यादव ने सदन की बैठक को सोमवार तक के लिये स्थगित कर दी ।

बाद में संवाददाताओं से बात करते हुये नेता सदन और उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि जिनके बारे में विपक्ष बात कर रहा है, वे सदन के सदस्य ही नहीं हैं तथा जिस सदन के वे सदस्य हैं, वहां पर प्रकरण को उठाया जा सकता है।

उन्होंने विपक्ष के इस प्रकरण पर समिति बनाने की मांग पर कहा कि विधिक पहलुओं पर कोई कमेटी राय नहीं दे सकती है। हर प्रकरण में कमेटी बनाना संभव नहीं है। ऐसा होगा तो फिर किसी के खिलाफ कभी भी कार्रवाई नहीं हो सकेगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
UP को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget