एक्सप्लोरर

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के निमार्ण को लेकर UPEIDA ने ली बैठक, दिए ये सख्त निर्देश

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक है. इसे लेकर शनिवार को यूपीडा की बैठक हुई. बैठक में एक्सप्रेस वे से जुड़ी समस्याओं को जल्द दूर करने के निर्देश दिये गये.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी की अध्यक्षता में बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य की समीक्षा लोक भवन में की गई. इस बैठक में यूपीडा के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निर्माण कम्पनियों के प्रतिनिधि और सभी पी.आई.यू. के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मौजूद थे.

एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर आने वाली सभी समस्याओं का तेजी से हो समाधान

इस बैठक में अवस्थी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे एक्सप्रेस-वे के मेन कैरिज-वे और सर्विस रोड पर आने वाली सभी समस्याओं का समाधान तेजी से कराना सुनिश्चित करें. अवस्थी ने निर्माण कार्य करने वाली कम्पनियों को भी निर्देशित किया कि वे गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखते हुए फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेजी से कराएं. इसके अलावा स्ट्रक्चर्स के निर्माण कार्य को भी तेजी से कराना सुनिश्चित करें. इसके साथ ही उन्होंने यूटिलिटी शिफ्टिंग के कार्य जैसे टयूबवेल और इलेक्ट्रिकल लाइन्स को हटाने के भी निर्देश दिए जिससे एक्सप्रेस-वे का निर्माण तेजी से हो सके.

पुलों का निर्माण तेजी से शुरू किया जाए: अवस्थी

इसके अलावा अवस्थी ने यह भी कहा कि एक्सप्रेस-वे के मार्ग में पड़ने वाली नदियों केन, बेतवा व यमुना पर बनने वाले पुलों का निर्माण तेजी से प्रारम्भ किया जाए, जिसका निरीक्षण वह खुद करेंगे. अवस्थी ने एक्सप्रेस-वे के मार्ग में पड़ने वाले सभी जनपदों के जिलाधिकारियों से बात कर उन्हें एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य को त्वरित गति से कराने के निर्देश दिए.

बता दें कि बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे चित्रकूट में भरतकूप के पास से शुरू होकर बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, औरैया होते हुए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर नेशनल हाईवे 0-91 (इटावा-बेवर मार्ग) से लगभग 16 किलोमीटर पूर्व कुदरैल गांव के पास खत्म होगा. इस एक्सप्रेस-वे की लम्बाई 296.07 किलोमीटर है. जिसका निर्माण 6 पैकेजों में किया जा रहा है. यह एक्सप्रेस-वे 4 लेन चौड़ा साथ ही 06 लेन में विस्तार लिये होगा. फिलहाल एक्सप्रेस-वे के निर्माण का 16 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें.

सहारनपुर: 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, 2016 में पुलिस को चकमा देकर हुआ था फरार

कोविड 19 की रिपोर्ट अब घर बैठे मोबाइल पर मिलेगी, नहीं काटने होंगे अस्पतालों के चक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार के मिशन रोजगार को गति देने की पहल, युवाओं को योजनाओं से जोड़ रहा यूपीकॉन
योगी सरकार के मिशन रोजगार को गति देने की पहल, युवाओं को योजनाओं से जोड़ रहा यूपीकॉन
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'नारी के सम्मान और स्वाभिमान के लिए समर्पित सरकार', मां चंद्रघंटा की आराधना कर बोले CM योगी
'नारी के सम्मान और स्वाभिमान के लिए समर्पित सरकार', मां चंद्रघंटा की आराधना कर बोले CM योगी
'ओवैसी से घबरा गए अखिलेश...', ओम प्रकाश राजभर ने क्यों किया ये दावा?
'ओवैसी से घबरा गए अखिलेश...', ओम प्रकाश राजभर ने क्यों किया ये दावा?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget