एक्सप्लोरर

Barabanki Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, बदमाशों ने चाकू मारकर की युवक की हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

UP News: मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि अगर समय रहते उन लड़कों के खिलाफ कार्रवाई हो जाती, तो आज उसके भाई की हत्या न होती।

UP News:  उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में आज कुछ बदमाशों ने एक लड़के को खुलेआम दौड़ाकर चाकू मार दिया. खून से लतपथ लड़का अपनी जान बचाने के लिए काफी दूर तक भागता रहा, लेकिन कुछ दूर पर ही वो मौत से जिंदगी की जंग हार गया. वहीं लड़के की हत्या की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

अगर..., तो भाई की जान नहीं जाती
मृतक के बड़े भाई ने बताया कि करीब नौ महीने पहले कुछ लड़कों ने उसके छोटे भाई से मारपीट कर उसका वीडियो वायरल किया था. तभी से इंस्टाग्राम रील बनाकर वे लड़के, भाई को जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे. उसने इनकी शिकायत पुलिस के पास पहले भी कई बार की थी, लेकिन बाराबंकी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. इससे उत्साहित हमलावरों ने मेरे भाई की की हत्या कर दी गई. मृतक के भाई ने कहा कि अगर समय रहते उन लड़कों के खिलाफ कार्रवाई हो जाती, तो आज उसके भाई की हत्या न होती. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

मामूली विवाद पर हत्या 
बाराबंकी में एक लड़के को दौड़ाकर सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने की ये घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र में स्थित पल्हरी चौराहे के पास हुई. जहां शहर में रौतनगढ़ी मोहल्ले के निवासी 20 वर्षीय शुगान्तु शर्मा उर्फ प्रिंस का चाय की दुकान पर कुछ लड़कों से विवाद हुआ, जिसके बाद उन लड़कों ने खुलेआम दौड़ाकर शुगान्तु को चाकू मार दिया. जानकारी के मुताबिक खून से लतपथ शुगान्तु अपनी जान बचाने के लिए काफी दूर तक भागता रहा, लेकिन कुछ दूर पर ही काफी खून बह जाने के चलते उसकी मौत हो गई. वहीं शुगान्तु की हत्या की जानकारी मिलते ही मौके पर एसपी समेत भारी पुलिस बल पहुंचा और परिजनों को हत्या की सूचना दी गई, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

वहीं मृतक के बड़े भाई सौरभ शर्मा ने बताया कि करीब नौ महीने पहले कुछ लड़कों ने उसके छोटे भाई शुगान्तु शर्मा से मारपीट कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था. तभी से इंस्टाग्राम रील बनाकर वह लड़के उसके भाई को धमकी भी दे रहे थे. उसने इनकी शिकायत पुलिस के पास पहले भी कई बार की थी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने से आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए. उन्हीं आरोपियों ने आज उसकी हत्या कर दी। भाई ने आरोप लगाया कि अगर समय रहते उन लड़कों के खिलाफ कार्रवाई हो जाती, तो आज उसके भाई की हत्या न होती.

हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस 
इस हत्याकांड के मामले में बाराबंकी के एएसपी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि शुगान्तु शर्मा उर्फ प्रिंस का आज कुछ लड़कों से विवाद हुआ, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई. एएसपी के मुताबिक कुछ संदिग्ध लोगों के नाम सामने आये हैं. पुलिस की टीम गिरफ्तारी के लिए हमलावरों की तलाश में जुटी है। उन्होंने बताया कि सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। साथ ही परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने बताया रामपुर में अखिलेश यादव के साथ क्या हुई थी बात? वायरल तस्वीर की खूब हुई थी चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
महोबा में गुंडागर्दी और दबंगई, पुरानी रंजिश में ट्रक ड्राइवर को पेड़ से बांधकर पीटा
महोबा में गुंडागर्दी और दबंगई, पुरानी रंजिश में ट्रक ड्राइवर को पेड़ से बांधकर पीटा
झांसी के रेस्टोरेंट के अंदर फायरिंग, LLB छात्र को मारी गोली; पुलिस बोली- जल्द होगी गिरफ्तारी
झांसी के रेस्टोरेंट के अंदर फायरिंग, LLB छात्र को मारी गोली; पुलिस बोली- जल्द होगी गिरफ्तारी
Uttarakhand Monsoon: उत्तराखंड में बारिश ने मचाई तबाही, 76 सड़कें बंद, 209 मकान क्षतिग्रस्त; चारधाम यात्रा पर भी असर
उत्तराखंड में बारिश ने मचाई तबाही, 76 सड़कें बंद, 209 मकान क्षतिग्रस्त; चारधाम यात्रा पर भी असर

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget