एक्सप्लोरर

योगी सरकार ने शुरू किया समग्र शिक्षा का सोशल ऑडिट, समय पर मिलेगीं किताबें, ड्रेस और मिड डे मील

UP News: बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि योगी सरकार की मंशा है कि योजनाओं का लाभ सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे. समाज के लोग जब निगरानी करेंगे, तो स्कूलों की व्यवस्था बेहतर होगी.

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब सरकारी स्कूलों में चलाई जा रही योजनाओं की पारदर्शिता और जमीनी क्रियान्वयन की निगरानी को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में समग्र शिक्षा अभियान के तहत राज्य के 14 जिलों में सोशल ऑडिटर्स को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इस पहल का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि स्कूलों में ड्रेस, किताबें, मिड-डे मील और अन्य सुविधाएं सही समय पर बच्चों तक पहुंचें और कोई गड़बड़ी न हो.

फिलहाल यह प्रशिक्षण अम्बेडकरनगर, अमेठी, बहराइच, बलरामपुर, बाराबंकी, बरेली, अयोध्या, गोंडा, खीरी, रायबरेली, शाहजहांपुर, श्रावस्ती, सीतापुर और सुल्तानपुर जैसे जिलों में जिला मुख्यालयों पर 23 अप्रैल तक चलाया जा रहा है. राज्य के बाकी जिलों में भी यह योजना जल्द शुरू होगी. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की जिम्मेदारी इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, लखनऊ को सौंपी गई है.

इस प्रशिक्षण में 270 से अधिक क्लस्टर सोशल ऑडिटर्स (सीएसए) को अब तक ट्रेनिंग दी जा चुकी है. हर सत्र में 20 से 60 लोग भाग ले रहे हैं, जो जिले के 10 से 18 ब्लॉकों को कवर कर रहे हैं. प्रशिक्षण तीन प्रमुख विषयों पर आधारित है. समग्र शिक्षा की प्रमुख बातें, सोशल ऑडिट की प्रक्रिया और भूमिका, तथा ऑडिट टूल्स, रिपोर्टिंग और मूल्यांकन के तरीके. ये मॉड्यूल NCERT द्वारा तैयार किए गए हैं.

केंद्र सरकार ने छीनी बसपा नेता आकाश आनंद की Y+ सिक्योरिटी

बच्चों के लिए बेहतर होंगी सुविधाएं
बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि योगी सरकार की मंशा है कि योजनाओं का लाभ सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे. उन्होंने बताया कि जब समाज के लोग ही निगरानी करेंगे, तो स्कूलों की व्यवस्था और बच्चों को मिलने वाली सुविधाएं बेहतर होगी. मंत्री ने कहा कि यह पहल शिक्षा को जन-भागीदारी से जोड़ने का एक मजबूत प्रयास है.

महानिदेशक स्कूल शिक्षा, कंचन वर्मा ने बताया कि सीएसए की भूमिका स्कूलों में ड्रेस, किताबें, पोषण आहार, एमडीएम और समावेशी शिक्षा जैसी योजनाओं की निगरानी करना है. इससे योजनाओं का ज़मीनी क्रियान्वयन बेहतर होगा. यह पूरी प्रक्रिया यह सुनिश्चित करेगी कि शिक्षा से जुड़े संसाधनों का सही उपयोग हो और कोई भी बच्चा सरकार की योजना से वंचित न रह जाए. यह मॉडल आगे चलकर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में एक ‘बेस्ट प्रैक्टिस’ के रूप में स्थापित हो सकता है.

बता दें कि समग्र शिक्षा अभियान केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जा रहा एक प्रमुख कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य सभी बच्चों को समान, समावेशी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है. योगी सरकार का यह प्रयास शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी पहल मानी जा रही है. 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget