एक्सप्लोरर

यूपीः स्मार्ट मीटर की खामियां दबाने में क्यों जुटे हैं अफसर, आखिर किसका हो रहा बचाव ?

उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर से जुड़ी एक के बाद एक खामियां सामने आई हैं. लेकिन अभी भी दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई का इंतजार है.

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर से जुड़ी एक के बाद एक खामियां सामने आने के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी दोषियों पर कार्रवाई करने की जगह उन्हें बचाने में लगे हैं. ऐसा लगता है कि इन अधिकारियों को न तो मुख्यमंत्री के आदेश की परवाह है और न ही विभागीय मंत्री की. तभी अगस्त से अब तक तीन बार अलग- अलग मामले सामने आने के बाद भी किसी पर कार्रवाई नहीं हुई. वहीं मामले में ऊर्जा मंत्री ने भी माना कि स्मार्ट मीटर में गड़बड़ियां मिली हैं. उन्होंने कहा कि दोषी चिन्हित हुए हैं और जल्द ही सब पर कार्रवाई होगी.

उल्लेखनीय है कि हाल ही मे 12 अगस्त को जन्माष्टमी के दिन प्रदेश के डेढ़ लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर अचानक बंद हो गए थे. इनमें हज़ारों ऐसा उपभोक्ता थे, जिनका बिजली बिल भी जमा था. शुरुआती जांच में सामने आया कि गलत कमांड की वजह से उनके मीटर भी बंद हो गए थे, जिनका बिल जमा था. इसे एक तकनीकी खामी बताया गया था. हालांकि ये तकनीकी खामी थी या साजिश इसका खुलासा करने के लिए ऊर्जा मंत्री के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने एसटीएफ जांच के आदेश दिए. वहीं पावर कॉर्पोरेशन ने भी अपने स्तर से जांच समिति गठित की. ढाई महीने बाद भी आज तक किसी विभागीय जिम्मेदार पर कोई कार्रवाई नहीं हुई.

फिलहाल, स्मार्ट मीटर की भार जंपिंग से जुड़ी गड़बड़ी की रिपोर्ट सामने आई है. सेंटर पावर रिसर्च इंस्टीट्यूट भेजे गए स्मार्ट मीटर की जांच में गड़बड़ी सामने आई है. असल में राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने स्मार्ट मीटर की गड़बड़ी को लेकर जनवरी में ऊर्जा मंत्री से शिकायत की थी. 4518 स्मार्ट मीटर का भार तीन गुना से अधिक जम्प कर गया था. शुरुआती जांच के बाद कमेटी ने सभी बिजली कंपनियों से स्मार्ट मीटर के नमूने लेकर जांच के लिए सीपीआरआई को भेजे थे.

हालांकि, ये रिपोर्ट भी अधिकारी दबा कर बैठ गए. मामला खुला तो खुद को फंसता देख खेल करने वाले अभियंता जांच रिपोर्ट के गुम होने की बात कहने लगे. ऐसे में बड़ा सवाल यह है के मंत्री के निर्देश पर बैठी जांच की रिपोर्ट गायब कैसे हो गई. इस मामले में भी मंत्री के निर्देश पर पावर कॉरपोरेशन के एमडी ने रिपोर्ट को दबाने या गायब करने के मामले में जवाब तलब किया. एक महीने से ऊपर बीत चुका और अब ये मामला भी ठंडे बस्ते में दिख रहा है.

इसी 27 अक्टूबर को उपभोक्ता परिषद ने फिर एक दबी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की. सामने आया कि 1 साल पहले हुई जांच में स्मार्ट मीटर 30 गुना तेज चलते मिले. जिस उपभोक्ता की मीटर रीडिंग 29 यूनिट होनी चाहिए थी वो 868 यूनिट निकली यानि 839 यूनिट अधिक. अब सवाल ये की आखिर स्मार्ट मीटर के मामले पर बिजली विभाग मामला दबाने में क्यों लगा है ?. मामले में राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा का आरोप है कि असल में सारा खेल मीटर निर्माता कंपनियों को बचाने के लिए है. अवधेश वर्मा ने बताया कि स्मार्ट मीटर में 90 फीसदी जीनस कंपनी के हैं.

वहीं स्मार्ट मीटर की गड़बड़ी के मामले पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि उपभोक्ताओं को कैसे राहत दें. इसलिए स्मार्ट मीटर का अभियान था. उन्होंने माना कि स्मार्ट मीटर की बहुत कमियां सामने आई, जिन्हें दूर किया जा रहा है. वहीं, भार जंपिंग के मामले भी संज्ञान में आये हैं. उन्होंने कहा कि स्मार्ट का मतलब स्मार्ट होता है. लोगों की सुविधा के लिए स्मार्ट मीटर लगवाए लेकिन कुछ गड़बड़ियां सामने आई हैं. दोषियों को चिन्हित कर लिया है. जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई होगी.

ये भी पढ़ेंः आगराः सास ने दी थी वकील कपिल पंवार की हत्या की सुपारी, इस कारण करवाया मर्डर

अमेठीः दलित ग्राम प्रधान के पति को जिंदा जलाया, राजनीतिक दुश्मनी बताई जा रही वजह 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान
'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान
गाजियाबाद में जमीन के विवाद में चली गोली, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता की मौत
गाजियाबाद में जमीन के विवाद में चली गोली, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता की मौत
मुजफ्फरनगर: पुजारी की हत्या के मामले में खुलासा, बाप-बेटे गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: पुजारी की हत्या के मामले में खुलासा, बाप-बेटे गिरफ्तार
रेखा आर्या के पति का पलटवार, 210 करोड़ की संपत्ति का आरोप; ऑडियो को बताया फर्जी
रेखा आर्या के पति का पलटवार, 210 करोड़ की संपत्ति का आरोप; ऑडियो को बताया फर्जी

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
Embed widget