एक्सप्लोरर

नोएडा की यूनिवर्सिटी में मानसिक उत्पीड़न से परेशान छात्रा ने की खुदकुशी, छात्रों का प्रदर्शन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी में मेंटल हैरेसमेंट से दुखी होकर छात्रा ने की आत्महत्या कर ली है, जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क कोतवाली इलाक़े के शारदा यूनिवर्सिटी में पढ़ रही बीडीएस सेकंड ईयर की छात्रा ज्योति ने कथित रूप से मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली. छात्रा ने यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल मंडेला में फांसी लगाकर जान दे दी.

मौके पर पहुंची पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है. जिसमें दो शिक्षकों और प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. घटना से यूनिवर्सिटी परिसर में हड़कंप मच गया और छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया.

मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम
घटना की जानकारी मिलते ही नॉलेज पार्क थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे गए. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल मामले की जांच चल रही है.

छात्रा द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में कहा गया है कि पीसीपी और डेंटल मटेरियल विभाग के दो प्रोफेसर उसे लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे. फिलहाल परिजनों और साथी छात्रों में भारी आक्रोश देखने मिल रहा है.

झूठे आरोपों से तनाव में थी छात्रा
उसने यह भी लिखा कि उसे फर्जी हस्ताक्षर के झूठे आरोप में फंसाया गया था. जिससे वह तनाव में थी. जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली. छात्रों का आरोप है कि यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दबाव के साथ-साथ शिक्षक छात्रों पर अनावश्यक मानसिक दबाव डालते हैं. छात्रा ज्योति इसी दबाव की वजह से अवसाद में चली गई थी. 

सुसाइड नोट और परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना न केवल शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य की अनदेखी पर भी गहरी चिंता जताती है. 

यूनिवर्सिटी में सुरक्षा व्यवस्था तैनात
एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है. छात्रों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने यूनिवर्सिटी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और छात्रों से बातचीत कर शांति स्थापित की गई है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'किसानों का पैसा हजम कर गए सपाई, उसी का श्राप ले डूबा'- CM योगी
'किसानों का पैसा हजम कर गए सपाई, उसी का श्राप ले डूबा'- CM योगी
'महाराज जी के सामने लड़ना चाहिए', CM योगी-अखिलेश के अयोध्या चैलेंज पर बोले रवि किशन
'महाराज जी के सामने लड़ना चाहिए', CM योगी-अखिलेश के अयोध्या चैलेंज पर बोले रवि किशन
स्कूल में पानी देखकर डरने लगा छात्र, अस्पताल में हुई मौत; जानें वजह
स्कूल में पानी देखकर डरने लगा छात्र, अस्पताल में हुई मौत; जानें वजह
अखिलेश यादव को BJP सांसद का खुला पत्र, परिवारवाद के लगाए आरोप
अखिलेश यादव को BJP सांसद का खुला पत्र, परिवारवाद के लगाए आरोप

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
Embed widget