एक्सप्लोरर

UP Fire: यूपी के हल्लू सराय में बड़ा हादसा, पाइप गोदाम में लगी भयंकर आग

UP Fire: उत्तर प्रदेश के संभल थाना क्षेत्र के हल्लू सराय में एक पाइप गोदाम में आग लग गई है. आग की लपटें बहुत भयंकर है. इस घटना में किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है.

UP Fire: उत्तर प्रदेश के संभल थाना क्षेत्र के हल्लू सराय में एक पाइप गोदाम में आग लग गई है. आग की लपटें बहुत भयंकर है. इस घटना में किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है. फाईबर के पाइपों में भयंकर आग लग गई है. यहां पानी की अंडरग्राउंड पाइप लाइन वाले पाईप रखे थे. आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठती हुई देखी जा रही है. आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची है. लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई है. आग बुझाने की कोशिशें जारी है. सदर कोतवाली इलाके के चामुंडा मंदिर के पास की ये घटना बताई जा रही है.

एक दिन पहले भी लगी थी आग

बता दें कल (7 मार्च) यूपी से संभल में एक हैंडीक्राफ्ट के कारखाने में आग लग गई थी, जिसमें वहां काम कर रहे पांच मजदूर झुलस गये थे. इस हादसे की वजह से  संभल के सरायतरीन इलाके में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई थी. फायर ब्रिगेड की टीम और मोहल्लेवासियों के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया था. जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक गोदाम में रखा माल जलकर खाक हो गया था. साथ ही कारखाने में काम कर रहे कुछ लोग भी झुलस गये जिसमें एक की हालत गंभीर थी.

आग इतनी भीषण थी कि आग पर काबू नहीं पाया जा सका और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई थी. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. फायर ब्रिगेड की टीम पानी डालकर आग बुझाती रही. आसपास रहने वाले लोगों ने भी अपने-अपने समर्सीबल पंप चलाकर आग बुझाने में मदद की. भीषण आग लगी होने के कारण आने जाने वाले लोगों को भी दोनों और पुलिस को रोकना पड़ा. स्थानीय पुलिस को भी फायरकर्मियों की आग बुझाने में मदद करनी पड़ी. इस दौरान कारखाने में भीषण आग लगने के कारण कई लोग आग की चपेट में आकर झुलस गए, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. एक व्यक्ति की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था.

ये भी पढ़ें: UP Politics: अखिलेश यादव का ये दांव चला तो 2024 में BJP की मुश्किल बढ़ना तय! जयंत चौधरी का होगा अहम रोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह को किया नमन, बोले- उनकी शहादत पीढ़ियों के लिए प्रेरणा
CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह को किया नमन, बोले- उनकी शहादत पीढ़ियों के लिए प्रेरणा
यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
गढ़मुक्तेश्वर में गंगा का रौद्र रूप! बाढ़ की चपेट में आए कई गांव
गढ़मुक्तेश्वर में गंगा का रौद्र रूप! बाढ़ की चपेट में आए कई गांव
रामपुर में फर्जी निकली बच्चों की नदी पार करने वाली तस्वीरें, 6 पर केस
रामपुर में फर्जी निकली बच्चों की नदी पार करने वाली तस्वीरें, 6 पर केस

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget