एक्सप्लोरर

UP RO-ARO पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी ने पूछा- यहां कोई है? जवाब मिला सर मैं...वीडियो वायरल

प्रयागराज में भीड़ से एक छात्र को अपनी जीप पर बुलाकर राहुल गांधी ने उससे पूछा, “आप कौन-से वर्ग से हैं.” इसके बाद राहुल ने यूपी-आरओ एआरआओ पर भी बात की.

BJNY In UP: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को यहां भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जाति जनगणना देश का एक्सरे है, इससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.

स्वराज भवन से निकलकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पास लक्ष्मी टाकीज चौराहे पर उन्होंने कहा, “जाति जनगणना आपका (युवाओं) का हथियार है और आपको पता लगाना है कि आपकी आबादी कितनी है और दूसरे नंबर पर पता लगाना है कि देश के धन पर आपकी कितनी हिस्सेदारी है.”

उन्होंने कहा, “इस देश में 73 प्रतिशत जातियों के पास कितना धन है? जाति जनगणना देश का एक्सरे है. इससे सब पता लग जाएगा तथा दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.”

भीड़ से एक छात्र को अपनी जीप पर बुलाकर राहुल गांधी ने उससे पूछा, “आप कौन-से वर्ग से हैं.” छात्र ने जवाब दिया कि वह ओबीसी वर्ग से है. इस पर राहुल गांधी ने कहा, “देश में ओबीसी वर्ग 50 प्रतिशत है, दलित वर्ग 15 प्रतिशत है और आदिवासी वर्ग आठ प्रतिशत है.”

उन्होंने कहा, “इस देश में आप जैसे युवाओं का कोई भविष्य नहीं है. आपकी (ओबीसी, दलित, आदिवासी) आबादी 73 प्रतिशत है, लेकिन हिंदुस्तान में शीर्ष 200 कंपनियों में से एक कंपनी का भी मालिक ओबीसी, दलित नहीं है. देश के सबसे बड़े 90 आईएएस अधिकारियों की सूची में महज तीन लोग आपके वर्ग से हैं. मीडिया में आपका एक भी आदमी नहीं है.”

राहुल का ये वीडियो वायरल
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में एक भी व्यक्ति ओबीसी, आदिवासी वर्ग से नहीं था, वहां केवल अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्य राय, नरेन्द्र मोदी थे.

जनसभा के दौरान कई छात्र आरओ परीक्षा के पेपर लीक की तख्ती लिए खड़े थे. इस पर राहुल गांधी ने कहा, “पेपर लीक करना आपको आगे बढ़ने से रोकने का तरीका है.” इसी मुद्दे पर राहुल गांधी के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक वीडियो के साथ लिखा गया- वर्षों के इंतज़ार के बाद यूपी में एक अदद भर्ती निकली और उस परीक्षा का पेपर भी लीक होने की खबर आ रही है!  इस परीक्षा के लिए 60 लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन दिया था. अकेले यूपी में एक दर्जन से अधिक प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके है, जिससे करोड़ों की संख्या में युवाओं का सपना टूटा है.

राहुल के अकाउंट पर लिखा गया- जो मां-बाप पेट काटकर अपने बच्चों को प्रयागराज और वाराणसी जैसे शहरों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भेजते हैं, ऐसी घटनाएं उन्हें भी तोड़ देती हैं. सरकार की इस आपराधिक लापरवाही की कीमत लाखों छात्र अपना करियर तबाह कर चुका रहे हैं.  डबल इंजन सरकार युवाओं के सपनों पर डबल मार है.

बीजेपी पर लगाए आरोप
उद्योगपतियों को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा ,‘‘ ये लोग (बीजेपी) कभी किसानों का कर्ज माफ नहीं करते. उन्होंने 10-15 उद्योगपतियों का 14 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया है. ये लाखों करोड़ रुपये का बैंक कर्ज मांगते हैं और सेकेंडों में उनको कर्ज मिल जाता है, लेकिन दलित, पिछड़ों को बैंकों से मारकर भगा दिया जाता है.’’

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने बताया कि राहुल गांधी प्रयागराज हवाईअड्डे से सीधे स्वराज भवन पहुंचे जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद उन्होंने भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली. उनके अनुसार यह यात्रा तेलियरगंज, फाफामऊ, होलागढ़ होते हुए मऊआइमा जाएगी जहां यात्रा का ठहराव होगा.

रविवार को शाम चार बजे स्वराज भवन से खुली जीप में निकली इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह मौजूद थे. (पीटीआई इनपुट के साथ)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget