एक्सप्लोरर

UP Politics: बृजभूषण सिंह के बयान पर AIMIM की तीखी प्रतिक्रिया, पूछा- खुद उनके पूर्वज मुसलमान तो नहीं

Uttar Pradesh News: AIMIM प्रवक्ता ने कहा कि जरूरी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की अनर्गल बयानबाजी की जा रही है. बृजभूषण समेत बीजेपी के ज्यादातर सांसदों और नेताओं की जमीन खिसक चुकी है.

AIMIM on BJP Leader: ऑल इंडिया मुस्लिम इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रवक्ता मोहम्मद फरहान (Mhammad Farhan) ने भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण सिंह के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी के पूर्वजों को हिन्दू बताया था. AIMIM प्रवक्ता ने  कहा कि बृज भूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं, वह दिमागी तौर पर पागल हो गए हैं. दिमागी संतुलन खोने की वजह से ही वह ओवैसी के पूर्वजों को हिंदू बताने पर तुले हुए हैं.

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को अपने सांसद बृजभूषण शरण सिंह का किसी अच्छे अस्पताल में इलाज कराना चाहिए. उन्होंने कहा कि बीजेपी इलाज नहीं कराएगी तो हैदराबाद में ओवैसी के अस्पताल में बृजभूषण शरण सिंह का इलाज करा दिया जाएगा. ओवैसी के अस्पताल में बृजभूषण शरण सिंह का मुफ्त इलाज कराया जाएगा.

'खुद उनके पूर्वज मुसलमान तो नहीं'

मोहम्मद फरहान का दावा है कि ओवैसी के अस्पताल से हुए इलाज में बृजभूषण शरण सिंह का दिमाग एक हफ्ते में ही ठीक हो जाएगा. उन्होंने कहा कि दिमाग ठीक होने के बाद उन्हें यह भी याद आ सकता है कि खुद उनके पूर्वज मुसलमान तो नहीं थे. हो सकता है कि बृजभूषण शरण सिंह के पूर्वज भी मुसलमान ही रहे होंगे, यह बात उन्हें याद भी आ सकती है.
 
AIMIM प्रवक्ता मोहम्मद फरहान ने कहा कि बृजभूषण समेत बीजेपी के ज्यादातर सांसदों और नेताओं की जमीन खिसक चुकी है. 2024 के चुनाव को लेकर इस तरह की अनर्गल बयानबाजी की जा रही है. ओवैसी के नाम का इस्तेमाल कर बीजेपी के नेता 2024 में अपनी सीटें बचाना चाहते हैं.

AIMIM प्रवक्ता ने कहा कि इंटरनेशनल लेवल के नेता ओवैसी के बारे में इस तरह की बयानबाजी कतई ठीक नहीं है. बृजभूषण शरण सिंह ने ओवैसी के पूर्वजों के बजाय अगर गुजरात के मोरबी के पुल पर शोध कर लिया होता तो डेढ़ सौ लोगों की जान बच सकती थी. महंगाई और बेरोजगारी पर रिसर्च कर ली होती तो तमाम लोगों को खुदकुशी ना करनी पड़ती.

उन्होंने कहा कि जरूरी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की अनर्गल बयानबाजी की जा रही है. 2024 के चुनाव में यह प्रोपेगेंडा काम नहीं आएगा. बीजेपी भले ही दंगा कराना चाहती है लेकिन जनता अब समझदार हो चुकी है, लोग अब बीजेपी के जाल में नहीं फंसने वाले हैं.

UP News: 'गारंटी लेता हूं हिन्दू थे ओवैसी, बाबा के पिता का नाम था तुलसीदास', बीजेपी सांसद का विवादित बयान

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lucknow News: पीएम सूर्य घर योजना; सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा उत्तर प्रदेश
लखनऊ: पीएम सूर्य घर योजना; सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा उत्तर प्रदेश
Lucknow News : मुख्यमंत्री योगी ने 'नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों' को सौंपा नियुक्ति पत्र, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी ने 'नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों' को सौंपा नियुक्ति पत्र, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद
UP News: योगी सरकार का मिलावटखोरों पर एक्शन: प्रदेशभर में मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ FSDA ने चलाया विशेष अभियान
योगी सरकार का मिलावटखोरों पर एक्शन: प्रदेशभर में मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ FSDA ने चलाया विशेष अभियान
'अगर वो सरकारी जमीन कागज पर...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी वाले मामले पर बोले ओम प्रकाश राजभर
'अगर वो सरकारी जमीन कागज पर...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी वाले मामले पर बोले ओम प्रकाश राजभर

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget