एक्सप्लोरर

UP News: 'गारंटी लेता हूं हिन्दू थे ओवैसी, बाबा के पिता का नाम था तुलसीदास', बीजेपी सांसद का विवादित बयान

Gonda News: बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने सिर्फ असदुद्दीन ओवैसी ही नहीं सपा नेता आजम खान, रिजवान खान और पूर्व एमएलसी महफूज खान को लेकर भी बड़ा बयान दिया है.

UP News: उत्तर प्रदेश में कैसरगंज से बीजेपी सांसद (BJP MP) और भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. इस बार उन्होंने एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) को निशाने पर लेते हुए विवादित बयान दिया है. बृज भूषण शरण सिंह ने ओवैसी पर टिप्पणी करते हुए उनके पूर्वजों को हिन्दू बताया और कहा कि मैं सब जानता हूं उनके बाबा के पिता का नाम तुलसीराम दास था.

ओवैसी पर बीजेपी सांसद का विवादित बयान

बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह गोंडा में तीन दिवसीय आयोजित ग्रैंड प्रिक्स नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप प्रतियोगिता में पहुंचे थे. वो भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं. वो अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. इस बार उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि "मैं गारंटी लेता हूं कि ओवैसी के बाबा के पिताजी का नाम तुलसीराम दास था. मैं उनको गारंटी से कहता हूं कि वो हिंदू थे. आप भी चले जाइए पढ़ लीजिए. वहीं सपा नेता आजम खान पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि आजम खान साहब के बारे में मुझे जानकारी नहीं है तो मैं उनके बारे में नहीं बोल सकता.

बीजेपी सांसद यहीं नहीं रुके उन्होंने बलरामपुर से सपा नेता रिजवान खान को लेकर भी बयान दिया और उन्होंने कहा कि मुझे इनके बारे में जानकारी है ये हिन्दू हैं. पूर्व एमएलसी महफूज खान पर टिप्पणी करते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि महफूज खान को लेकर उन्हें ये जानकारी है कि वो भी कलहंस ठाकुर थे. ये भी हिन्दू है. "जहां जानकारी है वहां मैं बोल रहा हूं."

अतीक अहमद को भी बताया हिन्दू

इससे पहले बृजभूषण शरण सिंह ने बाहुबली सांसद अतीक अहमद को लेकर भी ऐसा ही बयान दिया था. अतीक अहमद और उनकी पत्नी शाइस्ता परवीन द्वारा सीएम योगी को ईमानदार कहने वाले बयान पर जवाब देते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि 'वैसे यह सब पुराने हिंदू हैं. भगवान राम के ही संतान हैं. इनकी बुद्धि धीरे-धीरे ठीक हो रही है.' वहीं दिल्ली के सीएम द्वारा नोटों पर भगवान गणेश और लक्ष्मी की फोटो लगाने के सवाल पर उन्होंने अरविंद केजरीवाल को बड़ा चालाक, धूर्त और सिरफिरा बताया था. 

ये भी पढ़ें- कानपुर के पास पूर्वा एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश विफल! इस स्टेशन के पास हुई घटना, जांच शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में बदला मौसम, जयपुर समेत कई शहरों में गिरे ओले, मूसलाधा हुई बारिश, 13 जिलों में अलर्ट
राजस्थान में बदला मौसम, जयपुर समेत कई शहरों में गिरे ओले, मूसलाधा हुई बारिश, 13 जिलों में अलर्ट
ग्रेटर नोएडा वेस्ट को मिली मेट्रो की सौगात, सेक्टर-61 से गौर चौक तक बनेगा नया रूट
ग्रेटर नोएडा वेस्ट को मिली मेट्रो की सौगात, सेक्टर-61 से गौर चौक तक बनेगा नया रूट
फतेहपुर: निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में गिरकर 2 बच्चों की मौत, शाम से लापता थे दोनों भाई-बहन
फतेहपुर: निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में गिरकर 2 बच्चों की मौत, शाम से लापता थे दोनों भाई-बहन
साल 1983 में बदायूं में हुई डकैती मामले पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, तीन दोषियों को किया बरी
साल 1983 में बदायूं में हुई डकैती मामले पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, तीन दोषियों को किया बरी

वीडियोज

Sansani:काले जादू से गर्लफ्रेंड की 'आत्मा को बुलावा'?
Sansani:काले जादू से गर्लफ्रेंड की 'आत्मा को बुलावा'? | Crime News
DP World Players Championship 2026:हनी वैसोया बने किंग! कुतुब गोल्फ कोर्स में दर्ज की ऐतिहासिक जीत
Sandeep Chaudhary: 'PDA के वोटों की डकैती', विपक्ष का गंभीर आरोप | UP Election 2027 | PDA
Pakistan News: जेल में इमरान की आखों की रोशनी | imran khan eye

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हमारी टीम T20 वर्ल्ड कप में होती अगर…’, भारत-बांग्लादेश क्रिकेट ग्राउंड में आएंगे करीब, BNP ने दिया बड़ा बयान
‘हमारी टीम T20 वर्ल्ड कप में होती अगर…’, भारत-बांग्लादेश क्रिकेट ग्राउंड में आएंगे करीब, BNP ने दिया बड़ा बयान
प्रशांत किशोर का VIDEO वायरल, 'जितने लोग हमारे साथ फोटो खींचते हैं उतना वोट भी नहीं मिला'
प्रशांत किशोर का VIDEO वायरल, 'जितने लोग हमारे साथ फोटो खींचते हैं उतना वोट भी नहीं मिला'
Weather Forecast: 'तेज हवाएं, बारिश और ओले...' 24 घंटे में यूपी-दिल्ली समेत देश में बदलेगा मौसम, IMD की चेतावनी
'तेज हवाएं, बारिश और ओले...' 24 घंटे में यूपी-दिल्ली समेत देश में बदलेगा मौसम, IMD की चेतावनी
नामीबिया के खिलाफ बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच तो क्या पाकिस्तान को होगा फायदा, जानिए
नामीबिया के खिलाफ बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच तो क्या पाकिस्तान को होगा फायदा, जानिए
क्या गोविंदा को माफ कर सकती हैं सुनीता आहूजा? स्टार वाइफ बोलीं- 'मैं मेनोपॉज से गुजर रही हूं मुझे पति की जरूरत..'
क्या गोविंदा को माफ कर सकती हैं सुनीता आहूजा? स्टार वाइफ बोलीं- 'वो हमारे हिसाब से चलें तो...'
ईरान के पास वो कौन सा सीक्रेट हथियार, जो डुबो सकता है अमेरिका का सबसे ताकतवर जहाज, जानें पावर
ईरान के पास वो कौन सा सीक्रेट हथियार, जो डुबो सकता है अमेरिका का सबसे ताकतवर जहाज, जानें पावर
प्लास्टिक स्क्रबर को कहें अलविदा! नारियल से घर पर तैयार करें बर्तन साफ करने का नेचुरल स्क्रबर
प्लास्टिक स्क्रबर को कहें अलविदा! नारियल से घर पर तैयार करें बर्तन साफ करने का नेचुरल स्क्रबर
रात के 10 बजते ही ट्रेन में लागू हो जाते हैं ये नियम, आपको पता होनी चाहिए ये बात
रात के 10 बजते ही ट्रेन में लागू हो जाते हैं ये नियम, आपको पता होनी चाहिए ये बात
Embed widget