एक्सप्लोरर

UP Police Paper Leak: यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक के मास्टरमाइंड की जमानत मंजूर, फिर भी जेल से नहीं आएगा बाहर

Prayagraj News: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले के मास्टर माइंड राजीव नयन मिश्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है लेकिन वह अभी जेल से बाहर नहीं आएगा.

UP Police Paper Leak: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक के मास्टर माइंड राजीव नयन मिश्रा की जमानत मंजूर हो गई है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मास्टर माइंड राजीव नयन मिश्रा की जमानत अर्जी को मंजूर कर लिया है. राजीव नयन के विरुद्ध गौतमबुद्ध नगर के थाना सेक्टर 39 में एसटीएफ की ओर से FIR दर्ज कराई गई थी. पेपर लीक मामले में गैंग के सह अभियुक्तों प्रमोद कुमार पाठक, मोनू पंडित, मोहन उर्फ मोना, गौरव चौधरी, आशीष पालीवाल, अखिलेश और राहुल की गिरफ्तारी के बाद राजीव नयन मिश्रा का नाम सामने आया था.

आपको बता दें कि इसी साल 17 और 18  फरवरी (2024) को यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित हुई थी. परीक्षा में गड़बड़ी के बाद शासन ने परीक्षा को रद्द कर दिया था. परीक्षा में नकल कराने के मामले में एसटीएफ ने प्रमोद पाठक नामक व्यक्ति को 5 मार्च को गिरफ्तार किया था. एसटीएफ मेरठ की यूनिट ने मास्टर माइंड राजीव ने मिश्रा को भी गिरफ्तार किया था. राजीव नयन मिश्रा प्रयागराज के मेजा के ग्राम अमोरा का रहने वाला है.

प्रयागराज जिला कोर्ट ने खारिज की थी जमानत अर्जी
यूपी लोक सेवा आयोग की RO और ARO परीक्षा के पेपर लीक के मास्टरमाइंड के रूप में भी राजीव नयन मिश्रा का नाम सामने आया था. प्रयागराज जिला कोर्ट ने इसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी थी. जिसके बाद राजीव नारायण मिश्रा ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की थी. याची अधिवक्ता ने कोर्ट में दलील दी कि गौतमबुद्ध नगर में पुलिस की ओर से दर्ज मामले में राजीव नयन मिश्रा नामजद नहीं है. सह अभियुक्तों के बयान में उसका नाम सामने आया है वह निर्दोष है.

बता दें इस मामले में सह अभियुक्तों प्रमोद कुमार पाठक, मोनू पंडित, मोहन उर्फ मोना और गौरव चौधरी की जमानत मंजूर हो चुकी है. हालांकि पुलिस सिपाही भर्ती मामले में जमानत के बाद भी राजीव नयन मिश्रा जेल से बाहर नहीं आ सकेगा. क्योंकि RO/ARO पेपर लीक मामले में राजीव नयन मिश्रा की जमानत अर्जी जिला कोर्ट प्रयागराज से खारिज हो चुकी है. आरओ एआरओ पेपर लीक मामले में जमानत नहीं होने से राजीव नयन मिश्र अभी जेल से बाहर नहीं आ पाएगा. जस्टिस समीर जैन की सिंगल बेंच में मामले की सुनवाई हुई.

ये भी पढ़ें: Varanasi News: काशी में बन रहा एक और घाट, जानें- क्या होगी खासियत और किन कार्यक्रमों का होगा आयोजन?

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रयागराज WOW, झारखंड छी', राहुल गांधी के विरोध में लगे पोस्टर
'प्रयागराज WOW, झारखंड छी', राहुल गांधी के विरोध में लगे पोस्टर
मुजफ्फरनगर में अनोखी कांवड़, आंखों पर पट्टी बांधकर 180km की यात्रा
मुजफ्फरनगर में अनोखी कांवड़, आंखों पर पट्टी बांधकर 180km की यात्रा
लखनऊ में बच्चों से साफ कराई स्कूल की छत, प्रिंसिपल और टीचर सस्पेंड
लखनऊ में बच्चों से साफ कराई स्कूल की छत, प्रिंसिपल और टीचर सस्पेंड
पंचतत्व में विलीन हुए BSP विधायक उमा शंकर, फूट-फूटकर पर रोए योगी के मंत्री
पंचतत्व में विलीन हुए BSP विधायक उमा शंकर, फूट-फूटकर पर रोए योगी के मंत्री

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget