एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: अलीगढ़ मेयर पद का चुनाव हारने के बाद धरने पर बैठे कांग्रेस प्रत्याशी, वरिष्ठ नेताओं पर लगाया आरोप

Aligarh News: आरोप लगाने के बाद अलीगढ़ मेयर प्रत्याशी चंद्र प्रकाश गौतम चुनाव कार्यालय में धरने पर बैठ गए हैं. सीपी गौतम का कहना है कि कांग्रेस नेताओं ने मदद करने के बजाय भितरघात किया.

UP Nikay Chunav Result 2023: अलीगढ़ में मेयर पद का चुनाव हारने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी सीपी गौतम अनशन पर बैठ गए हैं. उन्होंने वरिष्ठ नेताओं पर भितरघात का आरोप लगाया है. गौतम का कहना है कि भितरघात की वजह से मेयर पद के चुनाव में जीत नहीं मिली. उन्होंने प्रदेश नेतृत्व से मामले की शिकायत की है. शिकायत का संज्ञान लेते हुए प्रदेश कांग्रेस ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित करने का एलान किया है. कांग्रेस पार्टी में हार के बाद रार बढ़ती जा रही है. मेयर पद का नतीजा आने के बाद हारे हुए कांग्रेस प्रत्याशी चंद्र प्रकाश गौतम ने कई नेताओं पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश के प्रभारी विवेक बंसल, प्रतिमा सिंह, रूही जुबेरी, श्योराज जीवन, जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने मिलकर चुनाव हरवाया है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नहीं आए चुनाव प्रचार करने

आरोप लगाने के बाद चंद्र प्रकाश गौतम चुनाव कार्यालय में धरने पर बैठ गए हैं. उन्होंने मामले की शिकायत प्रदेश नेतृत्व से की. सीपी गौतम का कहना है कि कांग्रेस नेताओं ने मदद करने के बजाय भितरघात किया. उन्होंने कई बार वरिष्ठ नेताओं को जनसंपर्क के लिए बुलाया. वरिष्ठ नेता साथ देने के बजाय पसंदीदा प्रत्याशियों का प्रचार करने गए. बार बार बुलाने पर भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने प्रचार अभियान में हिस्सा नहीं लिया.

हारने के बाद धरने पर बैठे मेयर प्रत्याशी सीपी गौतम

उनकी हार की वजह वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का प्रचार नहीं करना बना. निकाय चुनाव में हार के बाद संगठन की उदासीनता को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने मामले में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है. जांच कमेटी में पूर्व मंत्री दीपक सिंह, प्रदेश महासचिव बदरुद्दीन कुरैशी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य देव रंजन नागर को शामिल किया गया है. कमेटी जांच के बाद रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
यूपी के इन 3 जिलों के दौरे पर रहेंगे CM योगी, करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात
यूपी के इन 3 जिलों के दौरे पर रहेंगे CM योगी, करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात
कांवड़ यात्रा पर CM योगी का बड़ा एक्शन प्लान, कहा- सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाहों पर होगी सख्ती
कांवड़ यात्रा पर CM योगी का बड़ा एक्शन प्लान, कहा- सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाहों पर होगी सख्ती
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
The Odyssey BO Collection Day 1:'द ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म
ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें-ओपनिंग डे कलेक्शन
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget