एक्सप्लोरर

सड़क से लेकर हॉस्टल तक, वाराणसी के 50वें दौरे में 3,884 करोड़ के ये 44 गिफ्ट लेकर आ रहे पीएम मोदी

UP News: उत्तर प्रदेश स्थित वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 50वां दौरा 11 अप्रैल को होगा. इसको लेकर अहम जानकारियां सामने आईं हैं.

UP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के 50वें दौरे पर काशी पहुंचेंगे. यह दौरा खास इसलिए भी है क्योंकि यह योगी सरकार के आठ वर्षों के कार्यकाल के बाद प्रधानमंत्री का पहला वाराणसी दौरा होगा. इस अवसर पर प्रधानमंत्री पूर्वांचल को 3884.18 करोड़ रुपये की 44 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे.

प्रधानमंत्री सुबह लगभग 10:30 बजे वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा राजातालाब के मेहदीगंज जाएंगे. वहां वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें लगभग 50 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है. प्रधानमंत्री की अगवानी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे. मंच पर गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर भाई चौधरी और दोनों डिप्टी सीएम भी मौजूद रहेंगे.

इन परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
प्रधानमंत्री 1629.13 करोड़ रुपये की लागत से बनी 19 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और 2255.05 करोड़ की लागत से बनने वाली 25 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे.

प्रमुख योजनाएं जिनका उद्घाटन होगा वो हैं,जल जीवन मिशन के अंतर्गत 130 पेयजल योजनाएं - 345.12 करोड़, 400 केवी ट्रांसमिशन लाइनें (साहूपुरी, मछलीशहर, भदौरा) – 1045.41करोड़, बाबतपुर-सेवापुरी व अन्य सड़क चौड़ीकरण कार्य – 104.41करोड़, ट्रांजिट हॉस्टल, पुलिस बैरक व पर्यटन विकास – 94.39करोड़, ग्रामीण क्षेत्र में आंगनबाड़ी व पुस्तकालय निर्माण – 19.12करोड़.

अंडरपास टनल और फ्लाईओवर की योजनाओं का शिलान्यास
प्रमुख योजनाएं जिनका शिलान्यास होगा वो हैं एयरपोर्ट के पास अंडरपास टनल – 652.64 करोड़,विद्युत तंत्र का आधुनिकीकरण – 584.41 करोड़, एमएसएमई यूनिटी मॉल – 154.71करोड़, फ्लाईओवर व सड़क चौड़ीकरण परियोजनाएं – 215.94करोड़, शिक्षा, खेल, स्मार्ट क्लास व सामुदायिक भवन निर्माण – 90.39करोड़, 220 केवी व 132 केवी सबस्टेशन निर्माण – 250.64करोड़.

इसके अलावा प्रधानमंत्री प्रदेश के लाखों दुग्ध उत्पादकों को 106 करोड़ रुपये का बोनस भी ट्रांसफर कर सकते हैं. कार्यक्रम में तीन बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड और तीन जीआई उत्पादों को प्रमाणपत्र भी दिए जाने की संभावना है.

दौरे से पहले पीएम बोले- लोकार्पण और शिलान्यास का सौभाग्य मिलेगा
उधर, वाराणसी दौरे से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा- बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद से मुझे हमेशा वाराणसी में विकास कार्यों को एक नई गति देने की प्रेरणा मिलती रही है. इसी कड़ी में कल सुबह करीब 11 बजे यहां सड़क, बिजली, शिक्षा और पर्यटन से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स के लोकार्पण और शिलान्यास का सौभाग्य मिलेगा.

पीएम के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा- बाबा विश्वनाथ जी की पावन धरा, आध्यात्मिक ऊर्जा की शाश्वत स्रोत, अविनाशी काशी में आपका हार्दिक स्वागत-अभिनंदन! बाबा विश्वनाथ जी की कृपा और आपके यशस्वी नेतृत्व में विश्व की सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी समग्र विकास के नए मानक स्थापित कर रही है. इन लोक-कल्याणकारी सौगातों के लिए 25 करोड़ प्रदेश वासियों की ओर से आपका हार्दिक आभार!

वक्फ कानून पर मायावती की अपील मानेगी केंद्र सरकार? बसपा चीफ बोलीं- बेहतर होगा कि...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget