एक्सप्लोरर

Khatauli Bypoll 2022: खतौली उपचुनाव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, अफवाह फैलाने वालों को एसएसपी ने दी चेतावनी

UP By-Election: डीएम ने कहा कि ये उपचुनाव पुरानी मतदाता सूची पर होना है इसलिए कोई दिक्कत नहीं आएगी क्योंकि 7-8 महीने पहले ही यहां चुनाव हो चुका है. मतदाता बिना भय के अपना मतदान करें.

Khatauli Bypoll 2022: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जनपद की खतौली विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए 5 दिसंबर को मतदान होना है. इससे पहले जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट पर जिला अधिकारी चंद्र भूषण सिंह और एसएसपी (SSP) विनीत जयसवाल ने आला अधिकारियों के साथ मिलकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने उपचुनाव की तैयारियों को लेकर जानकारी दी. उन्होंने कहा कि खतौली उपचुनाव को लेकर अधिसूचना जारी हो चुकी है और यहां आचार संहिता लागू हो गई है. जिसे देखते हुए सभी आलाधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है. 

उपचुनाव को लेकर कसी कमर

डीएम चंद्र भूषण सिंह ने कहा, आज अधिसूचना जारी हुई है जिसके चलते आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है हमने आज अपने सभी अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय कर दी है और सभी अधिकारी काम में लग गए हैं. यह उपचुनाव पुरानी मतदाता सूची पर होना है इसलिए हमें कोई इसमें ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी क्योंकि 7,8 महीने पहले ही यहां पर चुनाव हो चुका है और हमारे अधिकतर अधिकारी उसी समय के ही यहां पर तैनात हैं मतदाताओं को भी बिना किसी भय के अपना मतदान करना चाहिए सुरक्षा को लेकर कोई कमी नहीं आएगी क्योंकि एक विधानसभा पर चुनाव हो रहा है इसलिए हमारे पास भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद है. 

सोशल मीडिया पर होगी पैनी नजर

एसएसपी विनीत जायसवाल ने कहा कि खतौली विधान सभा पर होने वाले उपचुनाव को लेकर एसपी क्राइम को नोडल अधिकारी बनाकर चुनाव सेल का गठन कर दिया गया है. चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए CAPF, PAC ,सिविल पुलिस और होमगार्ड सुरक्षा में तैनात रहेंगे इसके अतिरिक्त ड्यूटी भी लगाई गई हैं, जैसे कि थाना मोबाइल ,बैरिक ड्यूटी ,पिकेट ड्यूटी और साथ ही एलआईयू जो अभी से ही एक्टिव मोड पर आ गई है तो वहीं लगातार अब सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है. 

एसएसपी ने कहा कि खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर अधिसूचना जारी हो गई है. एसपी क्राइम को नोडल अधिकारी बनाते हुए चुनाव सेल का हमारे यहां पर गठन कर दिया गया है. चुनाव ड्यूटी के लिए फोर्स का डिप्लोयमेंट का प्लान तैयार किया जा रहा है. बड़े पैमाने पर अराजक तत्वों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है. शत-प्रतिशत जो हमारे मतदान केंद्र हैं उनपर CAPF ,PAC हमारी सिविल पुलिस होमगार्ड के जवान तैनात किए जाएंगे. इसके अलावा अतिरिक्त ड्यूटी में भी हमारे थाना मोबाइल, डस्टर मोबाइल, पिकेट ड्यूटी और बैरियर ड्यूटी चाक-चौबंद व्यवस्था सेक्टर और जोनल व्यवस्था बीच में लागू की जाएगी और सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रखी जा रही है. 

अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी

एसएसपी ने कहा कि किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि हम आश्वस्त करते हैं कि आप सभी के सहयोग से माननीय आयोग के निर्देशन में पूर्ण रूप से निर्भीक और पारदर्शी तरीके से कुशलता के साथ इस पूरे चुनाव को संपन्न कराया जाएगा. हमारी एलआईयू की टीम सक्रिय है और सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. 

ये भी पढ़ें- UP By-Election: अखिलेश यादव और जयंत चौधरी साथ लड़ेंगे उपचुनाव, सपा और RLD के खाते में आएंगी ये सीटें

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन
'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन
देहरादून में नर्सिंग स्टाफ का उग्र प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर 4 महिलाओं ने पिया फिनायल!
देहरादून में नर्सिंग स्टाफ का उग्र प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर 4 महिलाओं ने पिया फिनायल!
बलिया में सपा महिला शाखा प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप
बलिया में सपा महिला शाखा प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप
'समझौता नहीं, संघर्ष होगा...', छात्रों के मुद्दे पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
'समझौता नहीं, संघर्ष होगा...', छात्रों के मुद्दे पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget