एक्सप्लोरर

UP News: यूपी की 15 सीएचसी को पीपीपी मॉडल पर चलाने की कवायद तेज, शासन ने एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

Deputy CM Brajesh Pathak: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश के बाद शासन ने महानिदेशक चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाएं से एक सप्ताह में तय सीएचसी की प्रोफाइलिंग मांगी है.

Lucknow News: ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)के 15 सामुदयिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर चलाया जायेगा. इसकी कवायद तेज हो गई है. उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश के बाद शासन ने महानिदेशक चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाएं से एक सप्ताह में तय सीएचसी की प्रोफाइलिंग मांगी है. ताकि जल्द से जल्द केंद्रों को पीपीपी मॉडल पर संचालित किया जा सके.

15 सीएचसी को पीपीपी मॉडल पर चलाने की तैयारी 
प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 30 बेड हैं. 24 घंटे इमरजेंसी का संचालन होता है. एक रुपये के पर्चे पर ओपीडी में डॉक्टर मरीजों को सलाह उपलब्ध करा रहे हैं. डॉक्टर की सलाह पर पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी जांच कराई जाती हैं. मरीजों को निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं. मरीजों को और बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश की 15 सीएचसी को पीपीपी मॉडल पर देने की तैयारी है. 
शासन में विशेष  सचिव डॉ. मन्नान अख्तर ने स्वास्थ्य महानिदेशक को पत्र लिखकर एक सप्ताह के भीतर तय सीएचसी की प्रोफाइलिंग उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है. इसमें अस्पताल का ब्यौरा, उपलब्ध सुविधाएं आदि तय प्रोफार्मा में देने के निर्देश दिये गये हैं. 

ये सीएचसी हैं शामिल 
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं. ताकि मरीजों को छोटी बीमारियों के लिए बड़े अस्पतालों तक दौड़ न लगानी पड़े. इससे बड़े अस्पतालों में मरीजों की भीड़ भी कम एकत्र होगी. गंभीर मरीजों को और बेहतर इलाज मिलने की राह आसान होगी. 
ये सीएचसी पीपीपी मॉडल पर चलेंगी.

      जिला                 सीएचसी का नाम

  1. कुशीनगर        खड्डा सीएचसी
  2. वाराणसी          गजोखर
  3. श्रावस्ती            मल्हीपुर
  4. चित्रकूट            राजापुर
  5. लखनऊ            नगराम
  6. गोरखपुर            बेलाघाट
  7. महाराजगंज        अड्डा बाजार
  8. लखीमपुर खीरी    चन्दन चौकी
  9. बहराइच              विशेश्वरगंज
  10. चन्दौली                भोगवारा
  11. फतेहपुर               दपसौरा   
  12. बलिया                  सुखपुरा
  13. सोनभद्र                 बभनी
  14. बलरामपुर              खजुरिया
  15. सिद्धार्थनगर            सिरसिया

यह भी पढ़ें:-

UP By-Elections: कौन-कौन हैं मुलायम सिंह यादव की सियासी विरासत के दावेदार? मैनपुरी सीट पर इन नामों की है चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
'बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में...' सीएम योगी ने हर्रैया में सपा पर साधा निशाना
'बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में...' सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना
'यूपी में भी लागू होगा वक्फ संशोधन बिल 2024', दानिश अंसारी के बयान से सियासी हलचल तेज
'यूपी में भी लागू होगा वक्फ संशोधन बिल 2024', दानिश अंसारी के बयान से सियासी हलचल तेज

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget