एक्सप्लोरर

'जिनके लिए परिवारवाद सर्वोपरि...', रामगोपाल यादव के बयान पर योगी के मंत्री का पलटवार

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के मंत्री बृजेश सिंह आज शुक्रवार (16 मई) को आगरा पहुंचे. जहां उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक की. 

Agra News: उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मंत्री बृजेश सिंह आज आगरा पहुंचे, जहां जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया. आगरा के सर्किट हाउस में उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक की. 

इस बैठक के दौरान मंत्री ने विभाग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की और शहर में पक्की सड़कों के निर्माण को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए. मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है.

बृजेश सिंह ने रामगोपाल यादव पर किया पलटवार
बृजेश सिंह ने रामगोपाल यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, "जिनके लिए परिवारवाद सर्वोपरि है और जिन्होंने प्रदेश में जातिवाद की राजनीति को बढ़ावा दिया, उनकी सोच बहुत संकीर्ण है. वे सेवा कार्यों में भी धर्म और जाति देखने लगे हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय सेना का हर जवान, चाहे वह सैनिक हो या अधिकारी, देश की सेवा करता है और यह सेवा धर्म, जाति या पंथ से ऊपर होती है. भारतीय जनता पार्टी न तो विकास में और न ही राजनीति में धर्म और जाति की बात करती है. 

2014 के बाद से सड़क निर्माण में आई तेजी से गति- मंत्री बृजेश सिंह
मंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि जब तक किसी परियोजना की कार्ययोजना नहीं बनेगी, तब तक कार्य प्रारंभ नहीं किया जा सकता. सड़क निर्माण एक प्रक्रिया है, जिसे अत्यधिक गति से नहीं किया जा सकता. वर्ष 2014 के बाद सड़कों के निर्माण में तेजी लाने का निर्णय लिया गया था और अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह तय किया गया है कि प्रदेश की अधिकांश सड़कों को चरणबद्ध तरीके से 5.5 मीटर चौड़ा किया जाएगा. 

मंत्री बृजेश सिंह ने यह भी बताया कि इसी बजट के तहत "मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना" शुरू की गई है, जिसके अंतर्गत उन गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ा जाएगा जिनकी जनसंख्या 150 से अधिक है और अब तक वे मुख्य सड़कों से नहीं जुड़े हैं. हमारा लक्ष्य प्रदेश में बेहतर सड़कों का निर्माण कराना.

यह भी पढ़ें- राम गोपाल यादव के बयान पर डिप्टी CM ब्रजेश पाठक बोले- 'अखिलेश यादव अपना स्टैंड स्पष्ट करें'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहुजन समाज को आकाश आनंद से बहुत उम्मीद', भतीजे को लेकर बोलीं मायावती
'बहुजन समाज को आकाश आनंद से बहुत उम्मीद', भतीजे को लेकर बोलीं मायावती
शिवा शर्मा हत्याकांड: आत्मसमर्पण की तैयारी में श्रद्धा दुबे, कोर्ट में डाली सरेंडर की अर्जी
आत्मसमर्पण की तैयारी में श्रद्धा दुबे, कोर्ट में डाली सरेंडर की अर्जी
'मुझ पर नींबू फेंका, मैंने शर्बत बना दिया', Gen-Z को लेकर बोले रवि किशन
'मुझ पर नींबू फेंका, मैंने शर्बत बना दिया', Gen-Z को लेकर बोले रवि किशन
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्य केस में SIT की जांच शुरू, बरेली पहुंची टीम
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्य केस में SIT की जांच शुरू, बरेली पहुंची टीम

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget