एक्सप्लोरर

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बेटे को प्रोटोकॉल दिलाना पड़ा भारी, निजी सचिव पर गिरी गाज, पद से हटाया

UP News: कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के निजी सचिव आनंद शर्मा ने जालौन के डीएम और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर मंत्री के बेटे अभिषेक सिंह को प्रोटोकॉल जिए जाने को कहा था.

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बेटे अभिषेक सिंह को बिना आधिकारिक पद के प्रोटोकॉल दिलाना उनके निजी सचिव आनंद शर्मा को भारी पड़ गया है. इस मामले के तूल पकड़ने के बाद मंत्री ने निजी सचिव को पद से हटा दिया है. 

निजी सचिव आनंद शर्मा ने जालौन के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बेटे अभिषेक सिंह को प्रोटोकॉल जिए जाने को कहा था. जिसमें उनके आने जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे. 

विवाद बढ़ने के बाद एक्शन

उनकी ये चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया. सीएम योगी आदित्यनाथ के ऑफिस से लेकर दिल्ली में बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने भी इस पर नाराजगी जाहिर की थी. जिसके बाद अब निजी सचिव के ख़िलाफ़ ये कार्रवाई की गई है. 

इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी ने भी भारतीय जनता पार्टी को घेरने की कोशिश की थी. सपा ने आरोप लगाया कि बीजेपी एक तरफ तो वीआईपी कल्चर और परिवारवाद खत्म करने की बात करती है लेकिन जब ये ख़ुद सत्ता में होते हैं तो इनका वीआईपी कल्चर किस कदर उत्पात और तांडव कर रहा है. 

जानें- क्या है पूरा मामला?

बता दें कि यूपी के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के निजी सचिव ने 14 अगस्त को जालौन के डीएम और एसपी को पत्र लिखा था. जिसमें उन्होंने मंत्री के बेटे अभिषेक सिंह को मंत्री की तरह प्रोटोकॉल देने, उनकी सुरक्षा, स्वागत और अन्य तरह की सुविधाएं देने के निर्देश दिए थे. 

अभिषेक सिंह स्वतंत्रता दिवस पर जब उरई में बीजेपी द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होने के पहुंचे तो प्रशासन के द्वारा उनकी सुरक्षा में एक गटर को तैनात किया गया था. जबकि उनके पास ऐसा कोई पद भी नहीं है. 

इस तिरंगा यात्रा की तस्वीरें जब सामने आई तो विपक्ष ने अभिषेक की सुरक्षा में तैनात गनर को लेकर बीजेपी को घेरना शुरू कर दिया. जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया और विवाद सीएम दफ़्तर और दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंच गया.  

Chamoli Cloudburst: उत्तराखंड के चमोली में बादल फटने से तबाही, SDM आवास समेत कई घरों में घुसा मलबा, कई लोग लापता 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध, अंकिता भंडारी की मां ने की रोक की मांग
दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध, अंकिता भंडारी की मां ने की रोक की मांग
'इस जन्म में तो...', सपा के बागी राकेश प्रताप से बिगड़े संबंधों पर बोले BJP नेता
'इस जन्म में तो...', सपा के बागी राकेश प्रताप से बिगड़े संबंधों पर बोले BJP नेता
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
योगी सरकार में मिशन शक्ति से बेटियों को नेतृत्व का अवसर, 4 छात्राओं को मिली कमान
योगी सरकार में मिशन शक्ति से बेटियों को नेतृत्व का अवसर, 4 छात्राओं को मिली कमान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget