एक्सप्लोरर

UP Politics: 'उन्हें अपने कर्मों की सजा मिल रही है', यूपी के मंत्री दयाशंकर मिश्रा का आजम खान पर हमला

यूपी के राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्रा उर्फ दयालु ने आजम खान और अखिलेश यादव के बीच चल रहे तनाव पर तंज कसा और कहा कि आजम अपने कर्मों का फल भोग रहे हैं. उनका तिलिस्म टूट चुका है.

Azam Khan News: यूपी के राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्रा उर्फ दयालु ने आजम खान और अखिलेश यादव के बीच चल रहे तनाव को लेकर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि आजम खान को उनके कर्मों की सजा मिल रही है. उन्होंने अपने ही लोगों को परेशान किया और अब उनका तिलिस्म टूट रहा है. वहीं उन्होंने अखिलेश पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके कब रिश्ते बनते हैं कब तोड़ते ये समझना बहुत मुश्किल है. दरअसल आजम खान दो साल से जेल में बंद है. उनके समर्थकों का आरोप है कि अखिलेश यादव ने बुरे वक्त में उनका साथ नहीं दिया. 

आजम खान को कर्मों की सजा मिल रही है
दरअसल दयाशंकर मिश्रा आज गाजीपुर में तीन दिवसीय कार्यकर्ता जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा आजम और अखिलेश यादव पर हमला बोला और कहा कि आजम खान के कर्मों की सजा उन्हें मिल रही है. गलत नीतियों, गलत सोच के चलते उन्होंने अपना साम्राज्य खड़ा किया और जबरन कब्जा कर बनाया था. उन्होंने अपने ही समाज के लोगों को सताया और तिलिस्म में विकसित किया था और अब वो तिलिस्म टूट रहा है. उनके कुछ भी करने से अब समाज पर असर नहीं पड़ने वाला है.
 
अखिलेश यादव पर कसा ये तंज
अखिलेश यादव और आजम खान के तल्ख तेवर पर बोलते हुए दयाशंकर ने कहा कि उनके कब रिश्ते बनते हैं और कब तोड़ते हैं ये समझना बड़ा मुश्किल है.  परिवार में भी उनके रिश्ते सुबह शाम मौसम की तरह बदलते हैं तो गैरों पर रिश्ते कैसे हैं इस पर टिप्पणी करने से अच्छा है जो हो रहा है उसे होने दिया जाए. वहीं जब मीडिया ने शिवपाल यादव के बीजेपी में शामिल होने की खबरों पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी की राष्ट्रवादी नीतियों के साथ वो खड़े हैं तो बीजेपी उनके बारे में जरूर सोचेगी लेकिन पहले उन्हें अपने आपको बदलना होगा. दोनों तरफ नहीं चल सकते. अपने मन को और अपने विचारों को और अंतरात्मा की आवाज सुन कर काम करना पड़ेगा यदि वो परिवर्तित करते हैं तो उनका स्वागत है.  
 
100 दिन की कार्ययोजना पर कही ये बात
दयाशंकर ने 100 दिन की कार्ययोजना को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि कार्य योजना बन चुकी है. मुख्यमंत्री जी के सामने सभी विभागों ने इसे पेश कर दिया है कि वो क्या करना चाहते हैं. फाइनल मोहर लगनी बाकी है. कैबिनेट और मुख्यमंत्री फाइनल कर देंगे तो फिर वह समाज के सामने आ जाएगा. ये सिर्फ 100 दिन का नहीं है बल्कि 6 महीने, 2 साल और 5 साल की कार्ययोजना है जिसका क्रमबद्ध तरीके से निर्धारण किया गया है. 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा बुलडोजर, रामपुर विकास प्राधिकरण ने जारी किया आदेश
यूपी में जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा बुलडोजर, रामपुर विकास प्राधिकरण ने जारी किया आदेश
Haridwar News: मनसा देवी मंदिर में महंत रवींद्र पुरी का औचक निरीक्षण, पुजारियों की ली तलाशी, दिए आदेश
हरिद्वार: मनसा देवी मंदिर में महंत रवींद्र पुरी का औचक निरीक्षण, पुजारियों की तलाशी, दिए आदेश
बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी केस: 'गणेश गोदियाल ने अपने कार्यकाल में किया घोटाला', BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने लगाए आरोप
'गणेश गोदियाल ने अपने कार्यकाल में किया घोटाला', BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने लगाए आरोप
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी ने नन्हे फैन से मांग लिया पॉपकॉर्न, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो
स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी ने नन्हे फैन से मांग लिया पॉपकॉर्न, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो
Embed widget